अयोध्या: राम मंदिर चंदा चोरी पर योगी का पहला बयान, कहा- कोई अपराधी बचेगा नहींं
क्या है खबर?
अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पहली बार बयान दिया है। उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा के अनावरण और विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर किसी ने राम मंदिर में चोरी की है तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी।
बयान
क्या बोले योगी?
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "अयोध्या के बारे में समाचारपत्रों में सुनने को मिला है। हम लोगों ने ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच बैठाई है। और मैं कह सकता हूं कि जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी, लेकिन मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि कोई अनर्गल बातें न हो, जो राम भक्तों को आहत करती हो। अगर किसी के पास दस्तावेजी सबूत है तो कृपया SIT को उपलब्ध कराएं। SIT जांच करके देगी।"
बयान
बस 15 दिन इंतजार करो- योगी
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, "राम भक्तों से मैं कहना चाहूंगा कि हमने 500 साल तक मर्यादित रहते हुए संघर्ष किया है, 15 दिन और देख लें, थोड़ा इंतजार कर लो। चिंता मत करो, लेकिन हम अयोध्या को बदनाम करने वाले, राम मंदिर को अपमानित करने वालों के बहकावे में कभी न आए। ये कभी नहीं चाहेंगे कि अयोध्या का नाम न हो।" उन्होंने कहा कि SIT की जांच रिपोर्ट आने तक कोई बयानबाजी न करें।
ट्विटर पोस्ट
योगी आदित्यनाथ का बयान
श्री राम जन्मभूमि मंदिर को अपमानित करने वाले लोगों के बहकावे में कतई न आएं...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 19, 2026
SIT जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी...
अगर कोई अपराधी है, वह बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है... pic.twitter.com/8YsbHVBKUv