
योगी आदित्यनाथ ने बनाया रिकॉर्ड, उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर काबिज
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रिकॉर्ड बनाया है। वे सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न केवल मायावती और मुलायम सिंह यादव बल्कि गोविंद बल्लभ पंत को भी पीछे छोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ ने अब तक 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। अगला चुनाव 2027 में है, तब तक उनके पद पर बने रहने की संभावना है।
रिकॉर्ड
पंत ने कितने साल शासन किया?
प्रदेश में सबसे लंबे समय तक कांग्रेस नेता और स्वतंत्रता सेनानी पंत ने मुख्यमंत्री पद पर अपनी सेवा दी थी। वे आजादी से पहले और आजादी के बाद तक 8 साल 127 दिन, इस पद पर बने थे, लेकिन अब वे दूसरे स्थान पर आ गए हैं। योगी ने 19 मार्च, 2017 को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वे निरंतर इस पद पर बने हुए हैं, जबकि अन्य नेताओं ने अलग-अलग कार्यकाल में लंबा शासन किया है।
शासन
प्रदेश में किस मुख्यमंत्री ने कितने समय तक किया शासन?
सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर कार्य करने वाले तीसरे व्यक्ति समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव रहे हैं। उन्होंने 3 अलग-अलग वर्षों के कार्यकाल में कुल 6 साल 274 दिन कार्य किया। उनके बाद चौथे स्थान पर संपूर्णानंद हैं, जिन्होंने 1954 से 1960 तक 7 साल 137 दिन कार्य किया। पांचवें स्थान पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती हैं, जिन्होंने भी अलग-अलग वर्षों में 4 कार्यकाल के दौरान 7 साल 16 दिन शासन किया था।