क्या तमिलनाडु में प्रशांत किशोर अब धोनी से ज्यादा लोकप्रिय हो जाएंगे?
क्या है खबर?
बिहार के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की दक्षिण भारत के अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को लेकर की गई भविष्यवाणी अब सच होती नजर आ रही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। केवल 2 साल पहले बनी इस पार्टी ने राज्य की पारंपरिक द्रविड़ पार्टियों द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) को कड़ी चुनौती दी है।
बयान
प्रशांत ने क्या कहा था?
पिछले साल फरवरी में TVK की पहली वर्षगांठ पर प्रशांत ने कहा था, "मुझे तमिलनाडु में सबसे लोकप्रिय बिहारी बनना है... इसलिए मुझे महेंद्र सिंह धोनी से मुकाबला करना होगा, जो चेन्नई सुपर किंग्स को जिताते हैं।" उन्होंने दावा किया था कि TVK को चुनाव जिताने के बाद वह लोकप्रियता में धोनी को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि, उस समय उनके बयान को मजाक माना गया, लेकिन प्रशांत ने कहा था कि TVK सरकार बना सकती है।
रणनीति
प्रशांत थे TVK के राजनीतिक सलाहकार
प्रशांत ने फरवरी, 2025 में विजय से मुलाकात के बाद TVK के राजनीतिक सलाहकार की भूमिका निभाई थी। हालांकि, जुलाई 2025 में उन्होंने इस भूमिका से दूरी बना ली थी क्योंकि उनकी अपनी पार्टी जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव में उतरी थी। प्रशांत क पार्टी बिहार में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। तमिलनाडु की बात करें तो यहां TVK सरकार बनती हुई नजर आ रही है।
ट्विटर पोस्ट
वायरल हुआ वीडियो
The coach who is best at coaching 🔥
— Prayag (@theprayagtiwari) May 4, 2026
Prashant Kishore, was the guy who made the blueprint for Thalapathy Vijay pic.twitter.com/3NCOa0fw9v