Page Loader
गुजरात मे ऐतिहासिक कांग्रेस अधिवेशन से प्रियंका गांधी नदारद, आखिर कहां हैं?
गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से प्रियंका गांधी नदारद (तस्वीर: एक्स/@INCIndia)

गुजरात मे ऐतिहासिक कांग्रेस अधिवेशन से प्रियंका गांधी नदारद, आखिर कहां हैं?

लेखन गजेंद्र
Apr 08, 2025
07:08 pm

क्या है खबर?

गुजरात में कांग्रेस का 84वां राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा हैं, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता मौजूद हैं। अहमदाबाद में मंगलवार को अधिवेशन से पहले सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल में कांग्रेस की विस्तारित केंद्रीय कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम नेता मौजूद थे, लेकिन राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नहीं थी। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का कहना कि श्रीमती वाड्रा भारत से बाहर हैं।

अधिवेशन

अधिवेशन से 35 राष्ट्रीय नेता गायब

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में उठे सवाल का जवाब देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी कुछ कारणों से विदेश में हैं जो पहले से तय था। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के अलावा वाड्रा संसद सत्र में भी उपस्थित नहीं हो सकेंगी, जिसके लिए उन्होंने पहले से पार्टी अध्यक्ष से अनुमति ली थी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि CWC बैठक में कुल 158 सदस्यों ने भाग लिया और 35 सदस्य अनुपस्थित थे।

अधिवेशन

गुजरात का अधिवेशन क्यों है ऐतिहासिक?

गुजरात में कांग्रेस का 84वें राष्ट्रीय अधिवेशन कई ऐतिहासिक बताया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस साल महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे हुए हैं और इसी साल सरदार पटेल की 150वीं जयंती भी हैं। इसके अलावा गुजरात में कांग्रेस का छठा अधिवेशन है। यहां अंतिम अधिवेशन 1961 में अध्यक्ष नीलम संजीव रेड्डी के नेतृत्व में हुआ था। अधिवेशन से कांग्रेस गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंकेगी।

ट्विटर पोस्ट

अधिवेशन की जानकारी देते जयराम रमेश

ट्विटर पोस्ट

CWC बैठक में शामिल सदस्य