पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर क्यों रद्द की गई वोटिंग?
क्या है खबर?
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग रद्द कर दी है। यहां 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान मतदान हुआ था। तब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में गड़बड़ी और हिंसा की खबरें आईं थीं। इसके बाद मतदान रद्द कर दिया गया है। अब यहां के सभी 285 पोलिंग बूथ पर 21 मई को फिर से वोट डाले जाएंगे। चुनावों के नतीजे 24 मई को आएंगे।
वजह
क्यों रद्द की गई वोटिंग?
एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "विशेष पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने पाया कि इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए पर्याप्त आधार थे कि फालता के कई मतदान केंद्रों में चुनाव प्रक्रिया बैलेट यूनिट पर टेप और परफ्यूम लगाने के कारण दूषित हो गई थी। वीडियो फीड टूटे हुए पाए गए, उनमें बड़े गैप थे। अनाधिकृत लोगों को मतदान कक्षों में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता था और EVM की बैलेट यूनिट के साथ छेड़छाड़ पाई गई।"
दोबारा मतदान
15 बूथों पर कल हुआ था दोबारा मतदान
कल यानी 2 मई को मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान हुआ था। इन बूथों पर भी 29 अप्रैल को मतदान के दौरान हिंसा और EVM से छेड़छाड़ की खबरें आई थीं। शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 86.1 प्रतिशत और डायमंड हार्बर में 87.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन सभी बूथों के नतीजे बाकी सीटों के नतीजों के साथ ही 4 मई को आएंगे।