Loading...
पश्चिम बंगाल: TMC नेता कुणाल घोष की कार पर पत्थरों और अंडों से हमला, कोलकाता लौटे
पश्चिम बंगाल में TMC नेता कुणाल घोष की कार पर पत्थरों और अंडों से हमला

पश्चिम बंगाल: TMC नेता कुणाल घोष की कार पर पत्थरों और अंडों से हमला, कोलकाता लौटे

Sep 26, 2026
07:25 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से एक बड़ी राजनीतिक हिंसा की खबर सामने आई है। हुगली के उत्तरपारा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष की कार पर उग्र भीड़ द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया है। यह घटना शनिवार (26 सितंबर) को उस समय हुई जब कुणाल घोष श्रीरामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक राजनीतिक रैली में शामिल होने जा रहे थे। इसके बाद वह वापस कोलकाता लौट आए।

हमला

लोगों ने हमले के लिए ले रखे थे लाठी-डंडे

TMC नेता घोष के अनुसार, जब वह उत्तरपारा पहुंचे तो लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और काले पोस्टरों के साथ एक हिंसक भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया।

प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर पथराव किया और अंडे फेंके, जिससे कार के आगे और पीछे के शीशे पूरी तरह टूट गई।

हमले के दौरान कांच के टुकड़े घोष के ऊपर भी गिरे। हालांकि, वह और उनके ड्राइवर इस हमले में बाल-बाल बच गए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

सवाल

पुलिस और खुफिया तंत्र पर उठाए सवाल

इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए घोष ने राज्य पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा, "वहां एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। वे चाहते हैं कि हम यह मान लें कि इस हमले को लेकर पुलिस के पास कोई खुफिया जानकारी ही नहीं थी। मैं सीधे राज्य पुलिस मुख्यालय (भवानी भवन) जा रहा हूं ताकि वरिष्ठ अधिकारियों को दिखा सकूं कि यहां क्या कानून-व्यवस्था है।"

ADVERTISEMENT

आरोप

पार्टी का अंदरूनी कलह या भाजपा की साजिश?

घोष ने हमले के पीछे सीधे तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है।

इधर, भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे TMC की आपसी गुटबाजी का नतीजा बताया है।

उन्होंने दावा किया कि यह हमला खुद TMC सांसद कल्याण बनर्जी के समर्थकों ने किया है, जो घोष को अपने इलाके में घुसने नहीं देना चाहते थे।

घोष इस अंदरूनी शर्मिंदगी से बचने के लिए भाजपा पर झूठा आरोप मढ़ रहे हैं।

ADVERTISEMENT