LOADING...
पश्चिम बंगाल में कैसा SIR? बशीरहाट के एक बूथ से BLO समेत सभी मुस्लिम मतदाता गायब
बशीरहाट के एक बूथ से BLO समेत सभी मुस्लिम मतदाता गायब

पश्चिम बंगाल में कैसा SIR? बशीरहाट के एक बूथ से BLO समेत सभी मुस्लिम मतदाता गायब

लेखन गजेंद्र
Mar 26, 2026
12:33 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की ओर से कराया गया मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अब सवालों के घेरे में आ गया है। यहां के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित बशीरहाट विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ से सभी 340 मुस्लिम मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। सूची में बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) का भी नाम नहीं है। सूची सामने आने के बाद इलाके में विरोध शुरू हो गया है।

सूची

क्या है पूरा मामला?

द टेलीग्राफ के मुताबिक, गोबरा गांव के बूथ-5 में 992 मतदाताओं में 38 के नाम मृत्यु या स्थानांतरण के कारण हटाए गए थे। बचे 954 मतदाताओं में 358 को नोटिस जारी हुआ। वे सुनवाई में गए, लेकिन 28 फरवरी को प्रकाशित प्रारंभिक 'अंतिम' सूची में, सभी 358 को विचाराधीन रखा गया। सोमवार रात जब पहली पूरक सूची प्रकाशित हुई, तो केवल 18 नाम थे, बाकि सभी 340 मुस्लिम मतदाताओं का नाम नहीं मिला, जिसमें BLO मोहम्मद शफीकुल आलम भी हैं।

चुनाव

चुनाव आयोग की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा

बशीरहाट के निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया था, लेकिन सभी ने हस्तक्षेप से मना कर दिया। BLO के निवेदन को भी अधिकारियों ने टाल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने न्यायाधिकरण में जाने का फैसला किया है और चुनाव आयोग पर SIR के नाम पर उन्हें परेशान करने और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। मालदा जिले के सुजापुर विधानसभा क्षेत्र की सिलमपुर-1 पंचायत में ऐसा मामला आया है।

Advertisement

जानकारी

सुप्रीम कोर्ट में चल रही है सुनवाई

यह मामला ऐसे समय पर आया है, जब सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार ने SIR को चुनौती है और लगातार इस पर सुनवाई चल रही है। बंगाल में 2 चरणों में 294 सीटों पर 23-29 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को परिणाम आएगा।

Advertisement