LOADING...
पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर मतदान जारी, TMC उम्मीदवार के पीछे हटने से मुकाबला कड़ा
पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर मतदान जारी

पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर मतदान जारी, TMC उम्मीदवार के पीछे हटने से मुकाबला कड़ा

लेखन गजेंद्र
May 21, 2026
09:49 am

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आने वाली फाल्टा विधानसभा सीट पर गुरुवार सुबह 7 बजे से पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। यहां के 285 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा और वोटों की गिनती 24 मई को होगी। सीट पर लगभग 1.15 लाख महिलाएं और 9 तृतीय-लिंगी मतदाताओं सहित 2.36 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।

चुनाव

फाल्टा में क्यों हो रहा है दोबारा चुनाव?

डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के तहत आने वाली इस सीट पर 29 अप्रैल को बंगाल के दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ था, लेकिन चुनाव आयोग ने गंभीर धांधली का हवाला देते हुए चुनाव रद्द कर दिया गया। आरोप था कि फाल्टा के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को डराया और धमकाया गया और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में छेड़छाड़ कर विपक्षी उम्मीदवारों के नाम छिपा दिए गए थे। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

मुकाबला

TMC उम्मीदवार के पीछे हटने से मुकाबला हुआ जबरदस्त

डायमंड हार्बर से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सांसद हैं। यह इलाका तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक प्रमुख गढ़ माना जाता है। चुनाव से 2 दिन पहले TMC के उम्मीदवार जहांगीर खान ने नाटकीय रूप से अपना नाम वापस ले लिया, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हालांकि, यहां से भाजपा ने देबांशु पांडा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शंभूनाथ कुर्मी और कांग्रेस ने अब्दुर रज्जाक मोल्ला को उतारा है। भाजपा ने बंगाल में 293 में 207 सीट जीती है।

Advertisement