पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत की कांग्रेस में वापसी, 4 साल TMC में रहे
क्या है खबर?
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी की घर वापसी हो गई है। उन्होंने 4 साल तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बिताने के बाद कांग्रेस में वापसी की।
बुधवार को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस मुख्यालय 'बिधान भवन' में राज्य पार्टी इकाई के पर्यवेक्षक गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार की मौजूदगी में 65 वर्षीय अभिजीत कांग्रेस में शामिल हुए।
पूर्व लोकसभा सांसद अभिजीत 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़कर TMC में चले गए थे।
वापसी
2 बार जीता है लोकसभा चुनाव
अभिजीत पेशे से इंजीनियर हैं और राजनीति में आने से पहले उन्होंने कॉरपोरेट फर्मों के साथ काम किया है।
वर्ष 2012 में जब अभिजीत के पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति चुने गए तो अभिजीत ने जंगीपुर से लोकसभा उपचुनाव लड़ा और जीते।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की लहर के बाद भी अभिजीत ने अपनी जीत बरकरार रखी। हालांकि, 2019 के चुनाव में वे TNC के खलीलुर रहमान से हार गए थे।
दावा
क्या अभिजीत के वापस आने से बंगाल में मजबूत होगी कांग्रेस?
अभिजीत को कांग्रेस में कोई बड़ी भूमिका नहीं दी गई थी और इससे नाराज होकर उन्होंने 2021 में पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।
TMC में भी अभिजीत को कोई बड़ी भूमिका नहीं दी गई। हालांकि, उनके आने से प्रणब की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के हमले झेल रही कांग्रेस को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
अभिजीत ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद शर्मिष्ठा के हमलों पर पार्टी नेतृत्व का बचाव किया था।
जानकारी
बंगाल में 2026 में होने हैं चुनाव
बंगाल में 2026 में चुनाव होने हैं, ऐसे में अभिजीत की वापसी से कांग्रेस उत्साहित है। कांग्रेस ने 2021 में वामदलों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन 294 में कोई सीट नहीं मिली थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में 1 सीट जीती थी।
ट्विटर पोस्ट
सुनिए, क्या बोले अभिजीत मुखर्जी
#WATCH | Kolkata, West Bengal | On re-joining Indian National Congress, the son of late former President Pranab Mukherjee, Abhijit Mukherjee says, "... When I joined Congress, I had a government job... But I took a risk. I was told to contest elections from the Nalhati seat,… pic.twitter.com/O53zZ7vO61
— ANI (@ANI) February 12, 2025