Loading...
कोलकाता में TMC कार्यालय में घुसे उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की, अभिषेक बनर्जी ने साझा किया वीडियो
कोलकाता में TMC कार्यालय में घुसे उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की

कोलकाता में TMC कार्यालय में घुसे उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की, अभिषेक बनर्जी ने साझा किया वीडियो

लेखन गजेंद्र
Sep 03, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यालय पर हमला हुआ है, जिसका वीडियो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने साझा किया है। उन्होंने एक्स पर कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय पर हमले और तोड़फोड़ का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है। वीडियो में कुछ लोग कार्यालय से टीवी और प्रिंटर समेत कई उपकरण ले जाते दिख रहे हैं। उन्होंने घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

घटना

हथियार के संग घुसे थे गुंडे- अभिषेक

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने एक्स पर लिखा कि आज सुबह कैमक स्ट्रीट पर जो हुआ, वह कानून के राज पर एक शर्मनाक हमला है।

उन्होंने बताया, 'सुबह करीब 4.30 बजे, हथियारों से लैस भाजपा के गुंडों ने कोलकाता के बीचों-बीच स्थित हमारे पार्टी ऑफिस पर धावा बोल दिया, हमारे लोगों पर हमला किया, उनके फोन छीन लिए, फर्नीचर तोड़ा, ऑफिस में तोड़-फोड़ की और इलेक्ट्रॉनिक सामान नष्ट कर दिया। कोलकाता पुलिस कहां थी?'

हमला

2 घंटे तक नहीं मिला कोई जवाब- अभिषेक

अभिषेक ने कम से कम 4 अलग-अलग वीडियो साझा किए हैं, जिसमें कुछ युवाओं की भीड़ चेहरे को ढककर लिफ्ट से छठे मंजिल पर उतरते दिख रहे हैं।

अन्य वीडियो में कमरे में तोड़फोड़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अज्ञात लोग अपने साथ ले जाते दिख रहे हैं।

अभिषेक ने एक्स पर लिखा कि उनके वकीलों की ओर से बार-बार किए जाने के बावजूद 2 घंटे तक पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का CCTV फुटेज

ADVERTISEMENT