LOADING...
भाजपा का आरोप, डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट पर EVM में छिपाया गया 'कमल' का निशान
भाजपा ने डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट पर EVM पर कमल का निशान छिपाने का आरोप लगाया

भाजपा का आरोप, डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट पर EVM में छिपाया गया 'कमल' का निशान

लेखन गजेंद्र
Apr 29, 2026
01:27 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इसमें भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) एकदूसरे पर 'धांधली' का आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा ने डायमंड हार्बर की फाल्टा सीट पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बंगाल भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर वीडियो साझा कर दावा किया हरिणडांडा हाईस्कूल के कमरा नंबर-2 और बूथ-189 में TMC ने EVM पर 'कमल' पर टेप चिपकाकर इसे छिपा दिया है।

दावा

भाजपा ने इसे 'डायमंड हार्बर मॉडल' बताया

मालवीय ने एक्स पर 3 वीडियो साझा कर लिखा कि डायमंड हार्बर के फाल्टा में कई पोलिंग बूथों पर, भाजपा को वोट देने का विकल्प टेप लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे मतदाता अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से वंचित हो गए। उन्होंने लिखा, 'यही तथाकथित डायमंड हार्बर मॉडल है—वही तरीका जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपनी लोकसभा सीट पक्की करने में मदद की थी।' उन्होंने सभी प्रभावित बूथों पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।

ट्विटर पोस्ट

अमित मालवीय ने साझा किया वीडियो

Advertisement

जांच

चुनाव आयोग ने जांच कराने की बात कही

न्यूज18 के मुताबिक, खबर सामने आने के बाद बंगाल के चुनाव अधिकारी ने कहा कि बटन से छेड़छाड़ की खबरों की पूरी तरह से जांच की जाएगी और अगर ये सच पाई जाती हैं, तो प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। फाल्टा सीट दक्षिण 24 परगना जिले में आती है। TMC ने जहांगीर खान और भाजपा ने देबांशु पांडा को मैदान में उतारा है। वाम मोर्चा ने शंभू नाथ कुर्मी और कांग्रेस ने अब्दुर रज्जाक मोल्ला को उतारा है।

Advertisement