LOADING...
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भबानीपुर से रहेंगे विधायक, नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भबानीपुर से रहेंगे विधायक, नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे

लेखन गजेंद्र
May 13, 2026
03:16 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को ऐलान किया कि वह कोलकाता जिले की भबानीपुर विधानसभा सीट नहीं छोड़ेंगे और यहीं से विधायक रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह पुरबा मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे, जिस पर आगे उपचुनाव होगा। उन्होंने कहा, "आज भवानीपुर सीट से शपथ ली है, नंदीग्राम से इस्तीफा दूंगा, लेकिन नंदीग्राम के लोगों को यह महसूस नहीं होने दूंगा कि मैं उनकी प्रतिनिधि नहीं हूं।"

विधानसभा

ममता बनर्जी का गढ़ है भबानीपुर

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भबानीपुर में पढ़ीं और बड़ी हुई हैं। उन्होंने शुरुआती दिनों में यहां काम भी किया है। उनका आवास यहीं कालीघाट में है। ममता ने 2011 के उपचुनाव में यहां 54,000 से अधिक वोट से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2016 उन्होंने कांग्रेस की दीपा दासमुंशी को 25,000 से अधिक वोट से हराया था। वर्ष 2021 में जब नंदीग्राम चुनाव हार गई थीं, तब उपचुनाव में 58,000 वोट से जीती थीं।

चुनाव

भबानीपुर में ममता को हराने के लिए भाजपा ने ताकत लगाई

मुख्यमंत्री सुवेंदु ने इस चुनाव में 2 जगह से चुनाव लड़ा था। उन्होंने नंदीग्राम के साथ भबानीपुर में ममता को चुनौती दी थी। नंदीग्राम को जीतने के साथ सुवेंदु ने भबानीपुर में ममता को 15,000 से अधिक वोटों से हरा दिया। भाजपा ने यह सीट जीतने के लिए अपनी ताकत झोंक दी थी। यहां बंगाली हिंदू 42 प्रतिशत और गैर-बंगाली व्यापारी समुदाय 34 प्रतिशत है। इलाके में मुस्लिम आबादी 24 प्रतिशत है।

Advertisement