TMC विधायकों के जाली हस्ताक्षर मामले में ममता बनर्जी के आवास पहुंची CID
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए राजनीतिक संकट बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को TMC विधायकों के जाली हस्ताक्षर मामले में अपराध जांच विभाग (CID) ममता बनर्जी के आवास पहुंची थी। कोलकाता के 30बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित ममता के आवास में ही पार्टी का कार्यालय भी स्थित है, ऐसे में अधिकारी वहां पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने पहुंचे हैं। अधिकारी आवास के अंदर जाना चाहते हैं, जबकि TMC नेताओं ने उन्हें रोक दिया है।
छापा
आवास के पास केंद्रीय बल तैनात
TMC नेताओं ने जांच अधिकारियों से कहा कि आवास पर न तो ममता हैं और न ही अभिषेक हैं। दोनों INDIA गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। इस बीच, किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ममता के आवास के सामने केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है। जांच टीम अभिषेक के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में भी पहुंची है। इस घटनाक्रम के बीच, ममता सोनिया गांधी से मिलने पहुंची हैं।
विवाद
क्या है जाली हस्ताक्षर का मामला?
TMC के 80 विधायकों में 58 विधायकों ने पार्टी से बगावत करके विधानसभा स्पीकर रथेंद्र बोस को एक पत्र सौंपा था। इसमें ऋतब्रता बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव था, जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान ऋतब्रता ने शिकायत की कि अभिषेक बनर्जी ने उनके समेत कई विधायकों के जाली हस्ताक्षर वाला पत्र स्पीकर को भेजा था, जिसमें शोवनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव था। CID इसी मामले में जांच कर रही है।
ट्विटर पोस्ट
ममता के आवास पर जांच टीम
#WATCH | A team of CID arrives at the residence of Former Chief Minister of West Bengal, Mamata Banerjee, in Kolkata pic.twitter.com/EWXxEWEcfT
— ANI (@ANI) June 9, 2026