LOADING...
पश्चिम बंगाल: आरजी कर रेप पीड़िता के घर के पास बम विस्फोट, 5 भाजपा कार्यकर्ता घायल
पश्चिम बंगाल में आरजी कर रेप पीड़िता के घर के पास बम विस्फोट (फाइल तस्वीर)

पश्चिम बंगाल: आरजी कर रेप पीड़िता के घर के पास बम विस्फोट, 5 भाजपा कार्यकर्ता घायल

लेखन गजेंद्र
May 07, 2026
12:29 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा बढ़ती जा रही है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ घंटे बाद बाद उत्तर 24 परगना जिले में विस्फोट की खबर आई है। विस्फोट पानिहाटी इलाके में सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन के पास हुआ। घटनास्थल आरजी कर अस्पताल रेप-हत्या पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ के आवास से कुछ मीटर दूर है। विस्फोट में भाजपा के 5 कार्यकर्ता घायल हैं, जिन्हें आरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्फोट

TMC समर्थकों पर हमले का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पनिहाटी के वार्ड नंबर 2 में दत्ता रोड पर भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय निवासियों से बातचीत कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने उन पर बम फेंका और फरार हो गए। बता दें कि यहां से भाजपा ने रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीर्थंकर घोष को 28,836 वोटों से हराया है। भाजपा ने हमले का आरोप TMC समर्थकों पर लगाया है। पुलिस हमलावरों को ढूंढ रही है।

जांच

इलाके में पुलिस बल तैनात

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाह न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है। इलाके में पुलिस बल तैनात है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद से ही अलग-अलग जिलों से हिंसा, उपद्रव, मारपीट, तोड़फोड़ की खबरें आ रही हैं। अभी तक 5 की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस ने 200 से अधिक को गिरफ्तार किया है।

Advertisement