पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मस्जिद पाड़ा रोड' की नामपट्टी हटाई, आसनसोल में सालों बाद खुला मंदिर
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होते ही हिंसक वारदात, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और उपद्रव की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता बताए जा रहे लोग कोलकाता में मस्जिद पाड़ा रोड की नाम पट्टिका को तोड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मस्जिद पाड़ा रोड के गेट द्वार पर लिखे नाम को हथौड़े से तोड़कर उसे 'नेताजी पल्ली रोड' का बैनर लगाया गया है।
द्वार
आसनसोल का दुर्गा मंदिर कई साल बाद खोला गया
भाजपा के चुनाव जीतते ही आसनसोल में बने दुर्गा मंदिर को एक बार फिर दर्शन के लिए खोल दिया गया है। यह मंदिर पिछले कई सालों से स्थानीय तनाव के कारण बंद था। श्रीश्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रबंधित यह मंदिर साल भर लगभग बंद रहता था। यहां साल में केवल दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा के समय आराधना होती थी। बता दें कि पश्चिम बर्धमान जिले (जिसमें आसनसोल शामिल है) की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीती है।
ट्विटर पोस्ट
गेट पर लिखी नाम की पट्टी तोड़ी गई
BJP workers renames Masjid Para Road to Netaji Pally Road. They say it right— Bengal belongs to Netaji Subhash Chandra Bose. pic.twitter.com/zsXSEg1Ecf
— Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) May 5, 2026
ट्विटर पोस्ट
आसनसोल का दुर्गा मंदिर खोला गया
#WATCH | A Durga temple, managed by the Shri Shri Durgamata Charitable Trust in West Bengal's Asansol, reopened to devotees after remaining shut for several years.
— ANI (@ANI) May 5, 2026
BJP leader Agnimitra Paul won the Asansaol Dakshin seat with a margin of 40,839 votes. pic.twitter.com/CojN84s6mp
उपद्रव
TMC कार्यालयों पर हमला, तोड़फोड़ और आगजनी
बंगाल में सोमवार को भाजपा की जीत के साथ ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यालयों पर तोड़फोड़ और आगजनी शुरू हो गई, जबकि पूरे कोलकाता शहर समेत कई जिलों में सुरक्षा बल तैनात थी। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास TMC के शिविर में तोड़फोड़ हुई है। यहां कई कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। बारबनी विधानसभा क्षेत्र में और रूबी स्थित TMC कार्यालय में पत्थरबाजी हुई और आगजनी की गई।
ट्विटर पोस्ट
बंगाल में तोड़फोड़
बंगाल में बीजेपी का झंडा हाथ में लिए भाजपा के कार्यकर्ता TMC कार्यालय को तोड़ रहे हैं
— Gaurav Pal (@GauravPalRaj) May 5, 2026
गृहमंत्री अमित शाह ने ढाई लाख सुरक्षा बलों को बंगाल में तैनात कर वादा किया था कोई हिंसा नहीं होगी लेकिन सब हो रहा है
pic.twitter.com/W4xBGZeDCW