NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख बोले- अंग्रेजी पत्नियों की वजह से जेल जा रहे हैं हमारे नेता
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख बोले- अंग्रेजी पत्नियों की वजह से जेल जा रहे हैं हमारे नेता

    पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख बोले- अंग्रेजी पत्नियों की वजह से जेल जा रहे हैं हमारे नेता

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 05, 2019
    12:09 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि 'विदेशी पत्नियां हमारे नेताओं पर दुर्भावनापूर्ण प्रभाव डाल रही हैं। इससे उन्हें जेल जाना पड़ रहा है।'

    घोष ने ये बातें एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। गायों के लिए काम करने वाली एक समिति में घोष ने विदेशी गायों की बात करते-करते नेताओं की पत्नियों तक पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने गायों को लेकर भी कई बातें कहीं।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    बयान

    विदेशी पत्नियों के कारण जेल जा रहे नेता- घोष

    घोष ने कहा कि विदेशी नस्ल की गायों से देवताओं की पूजा करना सही नहीं है।

    उन्होंने कहा, "हमारे देवता विदेशी वस्तुओं को पसंद नहीं करते, लेकिन अंग्रेजी पढ़े-लिखे लोगों को सब कुछ अंग्रेजी पसंद है। उन्हें अंग्रेजी पत्नियां भी पसंद है। बहुत सारे नेताओं ने ऐसी शादी की है। लोग विदेशी गाय ही नहीं, बहुत सारी विदेशी पत्नियां ला रहे है। वे यहां आकर नेताओं पर बुरा प्रभाव डाल रही हैं। इससे उन्हें जेल जाना पड़ रहा है।"

    बयान

    विदेशी गायें हमारी आंटी- घोष

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि देश की गायों के दूध में सोना मिला होता है इसलिए उनका दूध पीला होता है।

    उन्होंने कहा, "गाय की नस्लें जो हम विदेशों से लाते हैं वह गाय नहीं हैं। वे एक तरह के जानवर हैं। ये विदेशी नस्लें गायों की तरह आवाज नहीं करतीं तो वो हमारी गोमाता नहीं बल्कि हमारी आंटी हैं। अगर हम ऐसी आंटियों की पूजा करते हैं तो यह देश के लिए अच्छा नहीं है।"

    ट्विटर पोस्ट

    गाय हमारी मां है- घोष

    Dilip Ghosh, BJP West Bengal President: Cow is our mother, we stay alive by consuming cow milk, so if anyone misbehaves with my mother, I will treat them the way they should be treated. On the holy soil of India killing cows consuming beef is a crime. (4.11.19) https://t.co/djiB8c2cYR

    — ANI (@ANI) November 5, 2019

    बयान

    भारत में बीफ खाना अपराध- घोष

    घोष ने कहा, "कुछ पढ़े-लिखे लोग सड़कों पर बीफ खाते हैं। मैं उनसे कुत्ते का मांस खाने को कहूंगा। वो जिस जानवर का मांस खाते हैं उनके स्वास्थ्य के लिए सही होगा, लेकिन वो सड़क पर क्यों खाते हैं। अपने घर में खाएं।"

    उन्होंने कहा, "गाय हमारी माता है। हम उसका दूध पीते हैं। अगर कोई हमारी मां के साथ दुर्व्यवहार करता है तो मैं उनसे वैसा ही सलूक करेगा। भारत में गाय को मारना और बीफ खाना अपराध है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    भारतीय जनता पार्टी
    जेल

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पश्चिम बंगाल

    ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कहा- हमसे जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा भारतीय जनता पार्टी
    पश्चिम बंगाल: भाजपा और TMC की भिड़ंत में 3 कार्यकर्ताओं की मौत, शाह ने मांगी रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी
    पश्चिम बंगाल हिंसा: केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने, गृह मंत्रालय ने बताया कानून व्यवस्था की असफलता गृह मंत्रालय
    सनसनीखेज पत्र: ममता को जिंदा या मुर्दा पकड़ने वाले को 1 करोड़ रुपये इनाम का ऐलान मुस्लिम

    भारतीय जनता पार्टी

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का प्रियंका गांधी पर पलटवार, बताया 'ट्विटर वाली नेता' योगी आदित्यनाथ
    हरियाणा में किसी पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत, सत्ता की चाबी JJP के पास- दुष्यंत चौटाला हरियाणा
    हरियाणा: कांग्रेस और भाजपा ने JJP से साधा संपर्क, सोनिया ने की हुड्डा से बात हरियाणा
    महाराष्ट्र: सत्ता वापसी की ओर भाजपा-शिवसेना गठबंधन, जानें कौन कितनी सीटों पर आगे महाराष्ट्र

    जेल

    जेल में बंद शशिकला को खास सुविधाएं, मिले हैं पांच कमरे और रसोइया तमिलनाडु
    नहाने के लिए गर्म पानी और खाने में खीर के लालच से बेरोज़गार जा रहें जेल दिल्ली
    अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर नज़र रखने के लिए व्यक्ति के खोदी सुरंग, निकलते ही पहुँचा जेल मेक्सिको
    इस यू-ट्यूबर को प्रैंक करना पड़ा महंगा, लाखों के जुर्माने सहित हुई 15 महीने की जेल यूट्यूब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025