LOADING...
पश्चिम बंगाल: 9 मई को रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर होगा भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात करेंगे

पश्चिम बंगाल: 9 मई को रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर होगा भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

लेखन गजेंद्र
May 05, 2026
12:23 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज कर दी है। बंगाल में भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। इस दिन रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। बंगाल समेत पूरे देश में टैगोर का विशेष महत्व है और भाजपा ने इस दिन को चुनकर एक नया संदेश दिया है।

मुलाकात

अमित शाह से बंगाल के नेताओं की मुलाकात

इंडिया टुडे के मुताबिक, मंगलवार को बंगाल के प्रमुख नेताओं में शामिल सुवेंदु अधिकारी, सामिक भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देब और अमित मालवीय सहित अन्य भाजपा नेता मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। उनकी पार्टी नेतृत्व से भी मुलाकात होगी। इस दौरान बंगाल में सरकार गठन, नेतृत्व संबंधी निर्णय और राज्य के लिए भविष्य की व्यापक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

राजनीति

भाजपा ने 206 सीटों पर कब्जा किया

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। भबानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने 15,000 से अधिक वोट से हरा दिया। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 81 सीट मिली है। कांग्रेस ने 2 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा की ओर से सुवेंदु मुख्यमंत्री पद के बड़े उम्मीदवार माने जा रहे हैं। हालांकि, कई अन्य नाम भी सामने आए हैं।

Advertisement