Loading...
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड वोटों से जीत, रेजीनगर पर भी कब्जा
नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार ने 1.22 लाख वोटों से जीत दर्ज की

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड वोटों से जीत, रेजीनगर पर भी कब्जा

लेखन आबिद खान
Oct 09, 2026
05:56 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। नंदीग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ ने 1.22 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1.64 लाख वोट मिले। हसीरानी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA रहे दिवंगत चंद्रनाथ रथ की मां हैं। वहीं, रेजीनगर सीट पर भाजपा जीत गई है। यहां से पार्टी के प्रत्याशी सखाराव सरकार ने 75,661 वोटों से जीत दर्ज की है।

रिकॉर्ड

हसीरानी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु का रिकॉर्ड तोड़ा

2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शुभेंदु ने नंदीग्राम में 81,230 वोटों से जीत हासिल की थी। अब तक ये नंदीग्राम पर सबसे बड़ी जीत थे। शुभेंदु ने CPI के उम्मीदवार को हराया था।

इस तरह हसीरानी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इतना ही नहीं, यह 1967 में इस सीट के बनने के बाद अब तक का जीत का सबसे बड़ा अंतर भी है।

रेजीनगर

मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट भी भाजपा ने जीती

भाजपा ने मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट भी 75,816 वोटों के अंतर से जीत ली है। मुस्लिम-बहुल इस सीट पर जीत को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, यहां भाजपा उम्मीदवार शंकरव सरकार को 1.29 लाख वोट मिले। उन्होंने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद को हराया, जिन्हें 54,098 वोट मिले।

कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी को 6,168 और TMC उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी को 3,847 वोट मिले।

ADVERTISEMENT

बयान

मुख्यमंत्री शुभेंदु बोले- मुसलमानों को हममें नया दोस्त मिला है

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने दावा किया कि उपचुनावों में भाजपा को मुस्लिम मतदाताओं का पर्याप्त समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा, "अल्पसंख्यकों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है क्योंकि वे सरकार के साथ खड़े रहना चाहते हैं। हम रेजिनगर में इसलिए जीते, क्योंकि अल्पसंख्यकों ने हमें वोट दिया। उन्हें हममें अपना दोस्त मिला है। वे समझ गए हैं कि उन्हें गुमराह किया गया था। अल्पसंख्यकों ने यह स्वीकार कर लिया है कि पिछली सरकार ने उन्हें गुमराह किया था।"

ADVERTISEMENT