NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: चौथे चरण का मतदान जारी, 624 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: चौथे चरण का मतदान जारी, 624 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: चौथे चरण का मतदान जारी, 624 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 23, 2022
    08:46 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इन चरण में नौ जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे शुरू हुआ यह मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से वोट करके लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

    बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने लखनऊ से अपना वोट डाल दिया है।

    आंकड़े

    2.3 करोड़ मतदाता करेंगे 624 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

    चुनाव आयोग के अनुसार, इन 59 सीटों पर कुल 2.3 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 1.14 करोड़ पुरुष और 99.3 लाख महिलाएं हैं।

    मतदान के लिए 13,817 मतदान केंद्रों पर कुल 24,643 बूथ बनाए गए हैं।

    प्रत्याशियों की बात करें तो इस चरण में कुल 624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें समाजवादी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और बसपा जैसी बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

    जिले

    इन जिलों की सीटें मैदान में, लखीमपुर खीरी पर सबकी नजरें

    इस चरण में जिन जिलों की विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें लखीमपुर खीरी, रायबरेली, पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बांदा और फतेहपुर जिले शामिल हैं।

    लखीमपुर खीरी जिले की सीटों पर सबकी खास नजरें रहेंगी क्योंकि यहीं पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर गाडी़ के नीचे कुचल कर आठ किसानों की हत्या करने का आरोप लगा था। इस घटना का मतदान पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।

    लखनऊ

    लखनऊ की सीटों पर भी रहेगी सबकी नजरें, दो मंत्री मैदान में

    राजधानी लखनऊ पर भी सबकी नजरें रहेंगी। लखनऊ की नौ सीटों पर मतदान होगा जिसमें से सरोजिनी नगर सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस सीट पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह भाजपा के उम्मीदवार हैं और उनकी टक्कर अखिलेश यादव के करीबी अभिषेक मिश्रा से है।

    इसके अलावा लखनऊ कैंट सीट से कानून मंत्री बृजेश पाठक और लखनऊ पूर्व सीट से एक अन्य मंत्री आशुतोष टंडन मैदान में हैं।

    जानकारी

    सोनिय गांधी के गढ़ रायबरेली में भी हो रहा मतदान

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का गढ़ माने वाले रायबरेली की पांच विधानसभा सीटों पर भी इसी चरण में मतदान हो रहा है। इनमें रायबरेली विधानसभा सीट सबसे अहम है और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने विधायक अदिति सिंह यहां से मैदान में हैं।

    पुराने नतीजे

    पिछले विधानसभा चुनाव में क्या रहे थे नतीजे?

    पिछले विधानसभा चुनाव में इन 59 सीटों में से 50 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, वहीं एक सीट पर भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा किया था।

    सपा के हिस्से में मात्र चार सीटें आई थीं, वहीं बसपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट से संतुष्ट होना पड़ा था।

    लखीमपुर खीरी की सभी आठ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।

    चुनावी कार्यक्रम

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगे का क्या कार्यक्रम?

    उत्तर प्रदेश में तीन चरण का मतदान हो चुका है। 10 फरवरी को पहले, 14 फरवरी को दूसरे और 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान हो चुका है।

    आज चौथे चरण के मतदान के बाद राज्य में 27 फरवरी को पांचवें चरण, 3 मार्च को छठवें चरण और 7 मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा।

    चुनावों के नतीजे अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को आएंगे। पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर चुनाव वाले अन्य राज्य हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    उत्तर प्रदेश

    राजस्थान: दलित युवक की पिटाई के बाद पेशाब पिलाने का आरोप, FIR दर्ज राजस्थान
    बेटी की शादी के लिए सरकार देती है 51,000 रुपये, इस तरह उठाएं फायदा सरकारी योजनाएं
    बरेली में महिला की सरेआम हत्या, बेटे ने की थी गांव की लड़की से भागकर शादी बरेली
    कानपुर: बेकाबू बस ने रौंदे दर्जनों लोग और वाहन, 6 की मौत कानपुर

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश: भाजपा छोड़ने वाले तीसरे मंत्री दारा सिंह भी हुए समाजवादी पार्टी में शामिल समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश: राकेश टिकैत के संगठन ने किया सपा-लोकदल के गठबंधन को समर्थन का ऐलान समाजवादी पार्टी
    टिकैत परिवार ने सपा-लोकदल गठबंधन को समर्थन पर यू-टर्न क्यों लिया? समाजवादी पार्टी
    विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, सीट फाइनल होना बाकी योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025