NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा की टिकट पर रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग- रिपोर्ट
    अगली खबर
    भाजपा की टिकट पर रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग- रिपोर्ट

    भाजपा की टिकट पर रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग- रिपोर्ट

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 07, 2019
    03:54 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रोहतक लोकसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को चुनाव लड़वा सकती है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पार्टी ने इसके लिए मन बना लिया है और अब गेंद सहवाग के पाले में है।

    पार्टी ने अपने एक नेता को सहवाग से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अभी कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से सांसद हैं।

    कहा जा रहा है कि भाजपा हुड्डा के मुकाबले में सहवाग को उतारना चाहती है।

    उम्मीदवारी का फैसला

    सहवाग पर छोड़ गया फैसला

    हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में सहवाग के नाम पर चर्चा हुई थी।

    दिल्ली-NCR में सक्रिय एक नेता को सहवाग तक यह ऑफर पहुंचाने का जिम्मा दिया है। अब यह सहवाग पर निर्भर करता है कि वे इस ऑफर को स्वीकार करते है या नहीं।

    हालांकि, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने ऐसी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक सहवाग पार्टी में भी शामिल नहीं हुए हैं।

    संभावना

    सिरसा से हंसराज हंस हो सकते हैं उम्मीदवार

    सहवाग के अलावा भाजपा हरियाणा से पंजाबी सिंगर हंसराज हंस को भी अपना उम्मीदवार बना सकती है।

    अभी सिरसा सीट पर औम प्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) का कब्जा है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा ने हंसराज हंस को इस क्षेत्र में काम शुरू करने को कहा है। सिरसा के एक गांव से हंसराज हंस का संबंध है।

    बता दें, कि हंस कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

    जानकारी

    हरियाणा की 7 सीटें भाजपा के पास

    हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इनमें से 7 सीटे जीती थी, जबकि हिसार और सिरसा लोकसभा सीट पर INLD और रोहतक की सीट पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी।

    खंडन

    पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने किया इनकार

    भाजपा के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सहवाग और हंसराज हंस की उम्मीदवारी की खबरों का खंडन किया है।

    बराला ने कहा कि हंसराज हंस तो एक राजनेता है, लेकिन सहवाग अभी तक पार्टी में भी शामिल नहीं हुए हैं। ये सब सोशल मीडिया के चर्चे हैं।

    उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी में हरियाणा में किसी भी सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा नहीं की है।

    वहीं इस मामले पर सहवाग की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    वीरेंद्र सहवाग

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    हरियाणा

    गुजरात और हरियाणा समेत इन पांच राज्यों में महंगी होगी बिजली गुजरात
    HSSC Recruitment 2018: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड शिक्षा
    हरियाणाः कोहरे के कारण झज्जर में आपस में टकराईं 50 गाड़ियां, 7 की मौत, कई घायल सड़क दुर्घटना
    फेसबुक पर लाइव जाकर हरियाणवी सिंगर अनामिका बावा ने खाया ज़हर बॉलीवुड समाचार

    भारतीय जनता पार्टी

    मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच दिग्विजय सिंह
    शिवराज, रमन और वसुंधरा अब करेंगे केंद्र की राजनीति, यहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव वसुंधरा राजे
    अखिलेश-मायावती का गठबंधन भाजपा के लिए कितना बड़ा खतरा, देखें विश्लेषण नरेंद्र मोदी
    वकीलों के जरिए राम मंदिर में रुकावट डाल रही कांग्रेस- मोदी नरेंद्र मोदी

    वीरेंद्र सहवाग

    IPL 2019: इन रिकॉर्ड्स में फिसड्डी दिल्ली है सबसे आगे, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025