NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में SP और कांग्रेस में बनी सीटों पर बात, जल्द होगा ऐलान
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में SP और कांग्रेस में बनी सीटों पर बात, जल्द होगा ऐलान
    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच 14 सीटों पर बात पक्की

    लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में SP और कांग्रेस में बनी सीटों पर बात, जल्द होगा ऐलान

    लेखन गजेंद्र
    Feb 12, 2024
    06:42 pm

    क्या है खबर?

    विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA में शामिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) उत्तर प्रदेश में जल्द लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सीटों का ऐलान कर देंगे।

    अमर उजाला के मुताबिक, SP कांग्रेस को 14 सीटें देने पर राजी हो गई है। अन्य सीटों पर भी बातचीत चल रही है।

    कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश पहुंचने से पहले दोनों पार्टियां सीटों की आधिकारिक घोषणा करेंगी।

    SP प्रमुख अखिलेश यादव खुद रायबरेली में राहुल गांधी के साथ कदमताल करेंगे।

    गठबंधन

    पहले SP ने कांग्रेस को दी थीं 11 सीटें 

    SP ने प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में कांग्रेस को पहले 11 सीटें और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को 7 सीटें दी थीं।

    RLD के भाजपा से हाथ मिलाने के बाद अब पश्चिम उत्तर प्रदेश की कुछ सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं।

    11 सीटों के अलावा नई सीटों में फतेहपुर सीकरी, जालौन, कानपुर और झांसी कांग्रेस के हिस्से में जा सकती हैं।

    बता दें, कांग्रेस ने प्रदेश में 20 सीटें मांगी थीं। हालांंकि, अन्य सीटों पर भी बातचीत जारी है।

    चुनाव

    राहुल और अखिलेश के बीच बातचीत से निकला रास्ता

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को ज्यादा सीट देने के लिए जो रास्ता निकला है, वह राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बातचीत के बाद संभव हो पाया है।

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को प्रदेश में प्रवेश करेगी। ऐसे में सीटों का ऐलान होते ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से यात्रा में शामिल हो सकेंगे।

    इसके अलावा जयंत चौधरी के भाजपा में जाने से अखिलेश और राहुल कमजोर दिखना नहीं चाहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    ISRO ने लॉन्च किया सैटेलाइट EOS-09, हर मौसम में भेजेगा सटीक तस्वीरें  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    विधानसभा चुनावों में हार पर राज्य नेताओं पर भड़के राहुल गांधी, पूछा ये सवाल कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में राहुल गांधी के साथ शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी कांग्रेस समाचार
    हरियाणा: कुश्ती महासंघ विवाद के बीच राहुल गांधी पहुंचे अखाड़ा, बजरंग पूनिया समेत पहलवानों से मिले हरियाणा
    कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा', 14 जनवरी से होगी शुरू कांग्रेस समाचार

    अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश उत्तर प्रदेश
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं? राहुल गांधी
    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता तेलंगाना

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: महाराजगंज में वकीलों ने चौकी प्रभारी को दौड़ा-दौड़कर पीटा, जानें मामला उत्तर प्रदेश पुलिस
    उत्तर प्रदेश: कोहरे के कारण शाहजहांपुर में ट्रक ने मारी टेंपो में टक्कर, 12 की मौत शाहजहांपुर
    #NewsBytesExplainer: भारतीय युवा युद्धग्रस्त इजरायल में मजदूरी करने के लिए इतने बेसब्र क्यों हैं? इजरायल-हमास युद्ध
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 26 जनवरी के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितना हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई राष्ट्रीय गठबंधन समिति, जानिए कौन-कौन शामिल कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक OBC को तवज्जो देने की क्या वजह? मध्य प्रदेश
    लोकसभा चुनावों के अलावा 2024 में भारत में कहां-कहां विधानसभा चुनाव होने हैं? विधानसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को दे सकती है 10 सीटें समाजवादी पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025