Loading...
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी 2-3 दिन में कर सकते हैं सीट बंटवारे की घोषणा
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी 2-3 दिन में कर सकते हैं सीट बंटवारे की घोषणा

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी 2-3 दिन में कर सकते हैं सीट बंटवारे की घोषणा

लेखन गजेंद्र
Nov 23, 2026
03:30 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जल्द ही सीटों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। दोनों पार्टियों के 4-सदस्यीय पैनल के बीच सोमवार को दिल्ली में सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर एक छोटी लेकिन सकारात्मक दौर की पहली औपचारिक बैठक हुई है। बातचीत के दौरान 403 सीटों के एजेंडे और खास बातों पर ध्यान आकर्षित किया गया। बताया जा रहा है कि 'बैठक के दौरान माहौल' काफी अच्छा था।

बैठक

समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव शामिल हुए

समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने बैठक नेतृत्व किया।

उन्होंने बैठक के बाद कहा, "बैठक बहुत अच्छे माहौल में हुई। हमने एक-दूसरे की बातें सुनीं, और जल्द ही गठबंधन फाइनल करेंगे। हम अगले 2 से 3 दिनों में प्रक्रिया पूरा कर लेंगे। अगली बैठक कल होगी।"

दोनों तरफ के नेताओं ने आपसी सम्मान और पक्के नंबरों के बजाय जीतने की काबिलियत पर आधारित फॉर्मूले पर ध्यान देने पर सहमति जताई है।

बैठक

कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "दोनों पार्टियां सहमत हैं, वे एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। यह लगभग तय हो गया है। सम्मानजनक तरीके से समझौता हो जाएगा।"

प्रमोद तिवारी ने कहा कि दोनों पार्टियां चुनाव क्षेत्र के हिसाब से अपनी ताकत और डेटा देख रही हैं, हम एक फॉर्मूला निकालकर फैसले पर पहुंचेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा (मोना) ने कहा कि दोनों के बीच आम सहमति बन गई है, सीटों की संख्या जरूरी नहीं हैं।

ADVERTISEMENT

बैठक

अब आगे क्या?

अगले एक से 2 दिन में दोनों पार्टियां हर सीट पर चुनाव क्षेत्र की जांच करेंगी, जिसमें भाजपा के खिलाफ वोटों का बंटवारा रोकने और गठबंधन को अधिक सीटें दिलाने पर फोकस किया जाएगा।

कांग्रेस ने 100 से अधिक सीटों पर लड़ने की इच्छा जताई है, जबकि समाजवादी पार्टी ने लोकल ताकत, पिछला प्रदर्शन और जीतने की उम्मीदों पर बल दिया है।

बता दें कि 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 111 और कांग्रेस ने 2 सीट जीती थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

बैठक में कौन-कौन था?

समाजवादी पार्टी से बैठक में राम गोपाल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, घोसी सांसद राजीव राय और कैराना सांसद इकरा हसन थीं। कांग्रेस की ओर से गौतम, तिवारी और मिश्रा के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल मौजूद थे।

ट्विटर पोस्ट

बैठक के बाद प्रेस से मिले राम गोपाल यादव और राजेंद्र पाल गौतम

ADVERTISEMENT