Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का प्रियंका गांधी पर पलटवार, बताया 'ट्विटर वाली नेता'
  • राजनीति

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का प्रियंका गांधी पर पलटवार, बताया 'ट्विटर वाली नेता'

    मुकुल तोमर
    लेखन
    मुकुल तोमर
    Mail
    अंतिम अपडेट Oct 23, 2019, 03:55 pm
    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का प्रियंका गांधी पर पलटवार, बताया 'ट्विटर वाली नेता'
  • उत्तर प्रदेश सरकार पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हमले के जवाब में राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने उन्हें 'ट्विटर वाली नेता' कहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रियंका क्या कहती हैं इससे यूपी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।

    बता दें कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश के देश में सबसे आगे रहने को लेकर प्रियंका ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा था।

  • इस खबर में
    2017 में यूपी में हुए महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध प्रियंका का हमला, योगी आदित्यनाथ को शर्म आनी चाहिए मौर्या बोले, प्रियंका क्या कहती हैं इससे फर्क नहीं पड़ता प्रियंका के चुनाव प्रभार में थी अमेठी सीट अक्सर योगी सरकार पर निशाना साधती रहती हैं प्रियंका गांधी
  • NCRB रिपोर्ट

    2017 में यूपी में हुए महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध

  • दरअसल, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने हाल ही में 2017 के अपराध संबंधी आंकड़े जारी किए थे।

    इस रिपोर्ट में सामने आया था कि 2017 में देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई और ऐसे कुल 3,59,849 मामले सामने आए।

    2016 के मुकाबले ये संख्या लगभग 21,000 ज्यादा है।

    महिलाओं के खिलाफ अपराध की इस सूची में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर रहा और वहां महिलाओं के खिलाफ 56,011 अपराध हुए।

  • ट्वीट

    प्रियंका का हमला, योगी आदित्यनाथ को शर्म आनी चाहिए

  • इसे लेकर प्रियंका ने मंगलवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था।

    ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, "पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध यूपी में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज़्यादा और इसमें वो घटनाएं शामिल भी नहीं है जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। क्या ये आंकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते? 'बेटी बचाओ अभियान' के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।"

  • प्रतिक्रिया

    मौर्या बोले, प्रियंका क्या कहती हैं इससे फर्क नहीं पड़ता

  • बुधवार को प्रियंका के इस हमले का जबाव देते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने उन्हें 'ट्विटर वाली नेता' कहा।

    समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में मौर्या ने कहा, "वह ट्विटर वाली नेता हैं। हाल ही में अपने भाई को अमेठी लोकसभा सीट से हराने के बाद वह गायब हो गई थीं। वह क्या कहती हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। महत्वपूर्ण ये है कि हम कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठा रहे हैं।"

  • अमेठी का जिक्र क्यों?

    प्रियंका के चुनाव प्रभार में थी अमेठी सीट

  • बता दें कि हालिया लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया था।

    ये राजनीति में आगमन के बाद उन्हें दी गई पहली जिम्मेदारी थी।

    हालांकि कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और जिन 40 सीटों पर पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ी, उसमें से केवल एक सीट (रायबरेली) पर जीत दर्ज कर पाई।

    उनके भाई राहुल गांधी की अमेठी सीट भी उनके चुनाव प्रभार थी, लेकिन वह भी हार गए।

  • जानकारी

    अक्सर योगी सरकार पर निशाना साधती रहती हैं प्रियंका गांधी

  • लोकसभा चुनाव के बाद भी प्रियंका का उत्तर प्रदेश आना-जाना लगा रहता है और वह योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को अक्सर निशाने पर लेती रहती हैं। इसे 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उनकी तैयारी के तौर पर देखा जाता है।

  • भारतीय जनता पार्टी
  • योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस समाचार
  • केशव प्रसाद मौर्य
  •  
ताज़ा खबरें
  • खुराकों की कमी के चलते मुंबई के 71 वैक्सीनेशन केंद्र बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन
    खुराकों की कमी के चलते मुंबई के 71 वैक्सीनेशन केंद्र बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन
    देश
  • IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने जोश हेजलवुड की जगह इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को किया साइन
    IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने जोश हेजलवुड की जगह इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को किया साइन
    खेलकूद
  • महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक 11 लाख हो सकते हैं कोरोना के सक्रिय मामले- स्वास्थ्य विभाग
    महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक 11 लाख हो सकते हैं कोरोना के सक्रिय मामले- स्वास्थ्य विभाग
    देश
  • तथ्य और मजाक में समझ आए फर्क, इसलिए पोस्ट्स पर लेबल्स दिखाएगी फेसबुक
    तथ्य और मजाक में समझ आए फर्क, इसलिए पोस्ट्स पर लेबल्स दिखाएगी फेसबुक
    टेक्नोलॉजी
  • राहुल गांधी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगाने की मांग
    राहुल गांधी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगाने की मांग
    राजनीति
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021