LOADING...
उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- मेरा बेटा विधायक नहीं बनेगा तो क्या रिक्शा चलाएगा
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान चर्चा में (तस्वीर: एक्स/@mahamana4u)

उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- मेरा बेटा विधायक नहीं बनेगा तो क्या रिक्शा चलाएगा

लेखन गजेंद्र
Apr 11, 2025
07:29 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसमें वह राजनीति पर बात करते नजर आ रहे हैं। भारत समाचार के साथ पॉडकास्ट में एक सवाल के जवाब में वह कहते नजर आ रहे हैं कि अगर उनका बेटा विधायक नहीं बनेगा तो क्या रिक्शा चलाएगा। बयान सामने आने पर सोशल मीडिया पर लोग उनको घेर रहे हैं और आलोचना कर रहे हैं।

बयान

क्या है संजय निषाद का पूरा बयान?

चैनल पर साक्षात्कार देते हुए संजय निषाद बोल रहे हैं, "मेरा एक बेटा श्रवण विधायक हुआ है। मेरे घर में अगर विधायक नहीं रहेगा तो हमारे घर के लोग रिक्शा चलाएंगे क्या? हम अपने बच्चों को विधायक, सांसद नहीं बना पाएंगे, मंत्री नहीं बना पाएंगे तो दूसरों के बेटों को क्या बना पाएंगे। अपने बेटों से रिक्शा चलवाएंगे, अपने बेटे से खेती करवाएंगे, तो कैसे राजनीति करा पाएंगे। पहले अपने घर में प्रैक्टिकल करके देखेंगे और उनको लाएंगे।"

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

चर्चित

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं संजय निषाद

संजय निषाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश चल रही भाजपा सरकार में शामिल हैं। उनकी पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन हैं। संजय अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था, "7 दरोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर यहां तक पहुंचा हूं।" होली पर उन्होंने बयान दिया था, "जिसको रंग से परहेज है, वो देश छोड़कर चला जाए।" उनके 3 बेटों में श्रवण गोरखपुर के चौरी चौरा से भाजपा विधायक है।