-
09 Jan 2019
कांग्रेस में शामिल हुईं अप्सरा रेड्डी, बनीं महासचिव के पद पर नियुक्त होने वालीं पहली ट्रांसजेंडर
-
मशहूर ट्रांसजेंडर पत्रकार अप्सरा रेड्डी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ने उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका पार्टी में स्वागत किया और कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर की।
अप्सरा तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी AIADMK की प्रवक्ता थी। इसके अलावा वे थोड़े समय के लिए भारतीय जनता पार्टी में भी रही थींं।
वे ऐसी पहली ट्रांसजेंडर हैं जो महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव होंगी।
-
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी ने किया स्वागत
-
Apsara Reddy has been appointed the first transgender National General Secretary of @MahilaCongress by Congress President @RahulGandhi pic.twitter.com/qDTZSgaoMH
— Congress (@INCIndia) January 8, 2019 -
पढ़ाई
लंदन और ऑस्ट्रेलिया से पढ़ी हैं अप्सरा
-
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले की अप्सरा की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई में हुई। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी चली गईं।
यहां से उन्होंने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की। मास्टर्स के लिए उन्होंने लंदन का रूख किया और अपनी पढ़ाई पूरी कर BBC समेत कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया।
कॉलेज के दिनों से उन्होंने ट्रांसजेंडरों के अधिकारों के लिए काम करना शुरू कर दिया था, साथ ही वे सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं।
-
जानकारी
महिलाओं के लिए चलाए हैं कई अभियान
-
अप्सरा ने अपना सेक्स चेंज करवाया था। उन्होंने कहा कि उनका जीवन मुश्किलों भरा रहा है। लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था। अप्सरा महिला सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में कई अभियान चला चुकी हैं।
-
ट्विटर पोस्ट
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी किया स्वागत
-
Welcome Apsara Reddy to @MahilaCongress
— Sushmita Dev (@sushmitadevmp) January 8, 2019
Looking forward to working with you. Her dynamic personality will be an asset for us. I thank @RahulGandhi ji for accepting her as a member of the @INCIndia family. https://t.co/40xsD3IY3x -
बयान
अप्सरा ने क्या कहा
-
कांग्रेस में शामिल होने के बाद अप्सरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके लिए सबसे बेहतर है।
उन्होंने कहा कि राजनीति और समाज में भागीदारी के लिए काम जरूरी होता है ना कि लिंग।
राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल के पास युवा दृष्टि है और वे पार्टी में महिलाओं के साथ बराबरी का व्यवहार करते हैं।
अप्सरा ने कहा कि उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद यह पद स्वीकार किया है।
- राहुल गांधी
- कांग्रेस समाचार