NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में इन 10 दिग्गजों पर हैं सबकी निगाहें
    राजनीति

    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में इन 10 दिग्गजों पर हैं सबकी निगाहें

    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में इन 10 दिग्गजों पर हैं सबकी निगाहें
    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 21, 2019, 03:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में इन 10 दिग्गजों पर हैं सबकी निगाहें

    महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का मतदान जारी है। इस चुनाव में हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदाता हजारों उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद ये पहली बार ये जब किसी राज्य में चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में कई दिग्गज चेहरे मैदान में हैं। आइए दोनों राज्यों के ऐसे 10 सबसे बड़े चेहरों के बारे में जानते हैं जिनकी किस्मत इस चुनाव में दांव पर है।

    दक्षिण-पश्चिम नागपुर सीट से मैदान में देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जो सबसे बड़ा चेहरा मैदान में है वो हैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। फडणवीस दक्षिण-पश्चिम नागपुर सीट से मैदान में हैं और उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के आशीष देशमुख से है। चार बार से विधायक फडणवीस पिछली साल भी इसी सीट से चुनाव लड़े थे और उन्होंने 2014 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रफुल्ल पटेल को 48,000 वोट से हराया था। इस सीट को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है।

    वर्ली सीट से पहली बार किस्मत आजमाने जा रहे आदित्य ठाकरे

    महाराष्ट्र की वर्ली सीट से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे अपना राजनीतिक सफर शुरू करने जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे परिवार के पहले ऐसे सदस्य है जो चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनका मुकाबला राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुरेशा माणे से है। शिवसेना पूरी ताकत से मैदान में उतरी है और ये सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती कि आदित्य जीत के साथ अपने चुनावी सफर की शुरूआत करें।

    अजीत पवार बारामती तो अशोक चव्हाण भौकर सीट से मैदान में

    बारामती सीट से NCP के शीर्ष नेताओं में शामिल और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट पर 90,000 वोटों से जीत हासिल की थी। बारामती सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। इसके अलावा भौकर सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण मैदान में होंगे। उनका मुकाबला भाजपा के बीडी गोर्थेकर से होगा।

    कोथरूड सीट से मैदान में महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल

    वहीं महाराष्ट्र भाजपा के मौजूदा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल कोथरूड सीट से मैदान में उतर रहे हैं। ये पहली बार ये जब वह चुनाव लड़ेंगे। सीट पर कांग्रेस-NCP ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) उम्मीदवार किशोर शिंदे से होगा।

    मनोहर लाल खट्टर का मुकाबला पूर्व BSF जवान तेज बहादुर से

    अगर हरियाणा की बात करें तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट से मैदान में उतरे हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में भी वह इसी सीट से चुनाव लड़े थे और 63,773 वोटों से जीत दर्ज की थी। सीट पर खट्टर का मुकाबला सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव से है। तेज बहादुर जननायक जनता पार्टी (JJP) की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। खट्टर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

    जाटों के दबदबे वाली सीट से मैदान में भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    गढ़ी सांपला-किलोई सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला भाजपा के सतीश नांदल से है। पिछले विधानसभा चुनाव में हुड्डा ने नांदल को 47,185 वोटों से हराया था। तब नांदल इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की टिकट पर चुनाव लड़े थे। सीट पर जाटों का दबदबा है और उनके दो लाख से अधिक वोट हैं। हुड्डा को एक बार फिर अपनी जीत की आस है।

    अपने गढ़ कैथल से ताल ठोक रहे रणदीप सुरजेवाला

    कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली कैथल सीट से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला मैदान में उतरे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने इसी सीट पर 23,675 वोटों से जीत दर्ज की थी। सुरजेवाला के इस गढ़ को भाजपा कभी फतह नहीं कर पाई है। इस बार उसने ये जिम्मेदारी लीला राम गुर्जर को दी है। लीला राम ने अपने और सुरजेवाला के बीच लड़ाई को जाट बनाम गुर्जर का रूप दे दिया है।

    अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला भी चुनावी मैदान में

    ऐलनाबाद सीट से INLD के नेता अभय चौटाला मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के पवन बेनिवाल और कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल से है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट पर 11,349 वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं अभय चौटाला के भतीजे और INLD से अलग होकर JJP बनाने वाले दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा की प्रेमलता से है जिन्होंने 2014 विधानसभा चुनाव में उन्हें हराया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार

    ताज़ा खबरें

    भारत के स्पिन गेंदबाज महेश पिथिया ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को करा रहे अभ्यास, जानिए पूरा मामला रविचंद्रन अश्विन
    पाकिस्तान में इतने आतंकी हमले क्यों हो रहे हैं और कौन कर रहा है? पाकिस्तान समाचार
    एंड्रॉयड 14 में मिलेगा बड़ा अपग्रेड, वेबकैम के रूप में कर सकेंगे स्मार्टफोन का उपयोग एंड्रॉयड
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: भारतीय टीम ने नागपुर में शुरू किया अभ्यास, जडेजा और राहुल भी रहे मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम

    हरियाणा

    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की एकनाथ शिंदे को चुनौती, कहा- दम है तो निगम चुनाव कराए सरकार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने आगामी चुनावों के लिए बाबा साहेब अंबेडकर के पोते से हाथ मिलाया उद्धव ठाकरे
    कर्नाटक के साथ सीमा विवाद पर बोले संजय राउत- चीन की तरह घुसेंगे संजय राउत
    महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ MVA गठबंधन कर रहा है विरोध मार्च, जानिए प्रमुख बातें महाराष्ट्र

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023