NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा: JJP में फिर उठे विरोध के स्वर, देवेंद्र बबली ने साधा दुष्यंत पर निशाना
    अगली खबर
    हरियाणा: JJP में फिर उठे विरोध के स्वर, देवेंद्र बबली ने साधा दुष्यंत पर निशाना

    हरियाणा: JJP में फिर उठे विरोध के स्वर, देवेंद्र बबली ने साधा दुष्यंत पर निशाना

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 17, 2020
    12:51 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में सरकार चला रही भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (JJP) में विरोध के नए सुर उठ रहे हैं।

    पार्टी के विधायक देवेंद्र बबली ने नेतृत्व में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि पार्टी के 10 में से अधिकतर विधायकों में अंसतुष्टि का भाव है।

    बबली से पहले रामकुमार गौतम ने भी दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व के प्रति असंतोष प्रकट किया था।

    चौटाला हरियाणा के उप मुख्यमंत्री भी हैं और पार्टी की कमान भी संभालते हैं।

    बयान

    बबली ने दुष्यंत पर साधा निशाना

    टोहाना से विधायक बबली लंबे समय से सरकार में अपनी 'अनदेखी' से नाराज हैं।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर दुष्यंत चौटाला आज उप मुख्यमंत्री हैं तो उन नौ विधायकों की वजह से हैं, जिन्होंने उन्हें पार्टी के नेता चुना था।

    उन्होंने कहा कि वो दूसरी पार्टियों के नेताओं को सही समय पर अपने पाले में नहीं लाते तो उप मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। बबली पहले भी कई बार सरकार पर भी सवाल खड़े चुके हैं।

    आरोप

    हमारी भावनाओं की कद्र नहीं हो रही- बबली

    बबली ने कहा कि अगर दुष्यंत अपने लोगों को चुनाव लड़ाते तो केवल वो, उनकी मां नैना चौटाला और अनूप धानक ही जीत हासिल कर सकते थे। 10 में सात विधायकों का अपना जनाधार है।

    उन्होंने आगे कहा,"उन्होंने हमें भरोसा दिया था कि JJP को चार मंत्री पद, बोर्ड्स के चेयरमैन और दूसरे पद मिलेंगे। इसलिए हमने उन्हें पार्टी का नेता चुना था, लेकिन अब हमारी सारी भावनाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।"

    निशाना

    दुष्यंत का सभी विभाग अपने पास रखना गलत- बबली

    पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में सुभाष बराला को हराने वाले बबली ने कहा कि दुष्यंत का सारे विभाग अपने पास रखना गलत है।

    उन्होंने कहा, "जिस दिन दुष्यंत ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उन्हें उसी दिन JJP के कोटे के मंत्रियों को पदभार सौंपना चाहिए था। अलग-अलग बोर्ड के चेयरमैन के पदों पर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बैठाना था। ऐसा क्यों नहीं हुआ?"

    बता दें, JJP के कोटे से एक और मंत्री बन सकता है।

    प्रतिक्रिया

    दबाव की राजनीति कर रहे बबली

    बबली और नारनौंद से विधायक राम कुमार गौतम को मंत्रीपद मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक उन्हें सरकार में कोई पद नहीं दिया गया है। इससे नाराज होकर गौतम ने JJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

    वहीं बबली के बारे में दुष्यंत के करीबी लोगों का कहना है कि वो दबाव की राजनीति कर मंत्री पद पाना चाहते हैं।

    ये दोनों विधायक कई मौकों पर खुलेआम पार्टी और सरकार की आलोचना कर चुके हैं।

    जानकारी

    मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिले थे बबली

    देवेंद्र बबली ने मंगलवार को राम कुमार गौतम और नरवाना से विधायक रामनिवास के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। बबली ने बताया कि उनका मुख्यमंत्री से मिलना एक शिष्टाचार भेंट थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भाजपा समाचार
    दुष्यंत चौटाला

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हरियाणा

    Haryana Board Result 2020: 10वीं परीक्षाओं का रिजल्ट हुआ जारी शिक्षा
    हरियाणा में लड़कियों को ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ दिए जाएंगे पासपोर्ट- खट्टर सड़क दुर्घटना
    नोएडा: स्कूल ने छिपाई छात्रा की आत्महत्या की घटना, गुपचुप कर दिया अंतिम संस्कार योगी आदित्यनाथ
    कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के कारण सील हो सकते हैं दिल्ली से सटे हरियाणा के जिले दिल्ली

    भाजपा समाचार

    अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार के फैसले को हुआ एक साल, जानिए क्या था ये कानून जम्मू-कश्मीर
    अयोध्या: मस्जिद निर्माण से लेकर राम मंदिर की नींव रखे जाने तक, कब क्या-क्या हुआ? नरेंद्र मोदी
    दक्षिण कश्मीर में भाजपा सरपंच की गोली मारकर हत्या, बीते 40 घंटों में दूसरा हमला जम्मू-कश्मीर
    झारखंड: मुख्यमंत्री सोरेन ने किया भाजपा सांसद के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का दावा झारखंड

    दुष्यंत चौटाला

    हरियाणा में रिपोर्टिंग कर रहा 14 वर्षीय 'छोटा रिपोर्टर', बड़े-बड़े नेताओं से सटीक सवाल, वीडियो वायरल हरियाणा
    हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, जानें पार्टियों और उम्मीदवारों से संबंधित आंकड़े हरियाणा
    महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में इन 10 दिग्गजों पर हैं सबकी निगाहें हरियाणा
    हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म, पिछले चुनावों के मुकाबले कम लोगों ने डाला वोट हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025