LOADING...
TMC के बागी 19 सांसदों की सूची सामने आई, शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान भी शामिल
TMC के बागी 19 सांसदों की सूची में शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान भी शामिल

TMC के बागी 19 सांसदों की सूची सामने आई, शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान भी शामिल

लेखन गजेंद्र
Jun 10, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बगावत करने वाले 19 लोकसभा सांसदों की सूची सामने आ गई है, जो बागी सांसदों के समूह की ओर से जारी हुई है। बताया जा रहा है कि इन सभी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है। जो सूची सामने आई है, उसमें पार्टी के पदों से इस्तीफा देने वाली काकोली घोष दस्तीदार समेत शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान का नाम भी है।

सांसद

बगावत करने वाले सांसदों के नाम

समाचार एजेंसी IANS की ओर से साझा सूची में काकोली घोष (बारासात), जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार), खलीलुर्रहमान (जंगीपुर), यूसुफ पठान (बेरहामपुर), अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद), पार्थ भौमिक (बैरकपुर), बापी हलधर (मथुरापुर), सयोनी घोष (जादवपुर), माला रॉय (कोलकाता दक्षिण), मिताली बाग (आरामबाग), दीपक अधिकारी (घाटल), कालीपद सोरेन (झारग्राम), जून मालिया (मेदिनीपुर), अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा), डॉ शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व), शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल), असित कुमार मल (बोलपुर), शताब्दी रॉय (बीरभूम) और रचना बनर्जी (हुगली) शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

सांसदों की सूची

Advertisement

इस्तीफा

TMC के 2 सांसदों ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

अभी तक TMC के 2 सांसदों ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया है। सोमवार को सुखेंदु शेखर रे ने और बुधवार को सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया है। देव ने बुधवार को इस्तीफा देने से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी। देव पहले कांग्रेस में थीं, जहां से इस्तीफा देकर 2021 में TMC में आई थीं। वह 2 बार की राज्यसभा सांसद थीं। रे भी 13 साल तक TMC के राज्यसभा मुख्य सचेतक रहे हैं।

Advertisement