NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा की राजनीति का 'पावर हाउस' बना यह गांव, इस चुनाव में दिए पांच विधायक
    अगली खबर
    हरियाणा की राजनीति का 'पावर हाउस' बना यह गांव, इस चुनाव में दिए पांच विधायक

    हरियाणा की राजनीति का 'पावर हाउस' बना यह गांव, इस चुनाव में दिए पांच विधायक

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 25, 2019
    12:18 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में गुरुवार को विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए गए। इन चुनावों में जीते पांच विधायक ऐसे हैं जो एक ही गांव से आते हैं।

    अभय चौटाला, नैना चौटाला, रंजीत सिंह, दुष्यंत चौटाला और अमित सिहाग सिरसा जिले के चौटाला गांव के रहने वाले हैं।

    इनमें से चार विधायक पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के कुनबे से आते हैं।

    खास बात ये भी है कि इस गांव के कम से कम एक विधायक की सत्ता में भागीदारी जरूर होगी।

    चुनाव

    अभय ऐलनाबाद से तो दुष्यंत उचाना से जीते चुनाव

    इन चुनावों में चौटाला गांव के कुल सात उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। इनमें से पांच को जीत मिली है।

    इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद से, उनके भतीजे और जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रमुख दुष्यंत चौटाला उचाना से, दुष्यंत की मां नैना चौटाला बाढ़ड़ा से, दुष्यंत के दादा के भाई रंजीत सिंह रानियां से निर्दलीय और अमित सिहाग कांग्रेस की टिकट पर डबवाली से चुनाव जीते हैं।

    जानकारी

    डबवाली सीट पर चौटाला गांव के तीन उम्मीदवार

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के OSD रहे केवी सिंह के बेटे अमित सिहाग के सामने चौटाला गांव के ही दो और उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। INLD ने डबवाली से आदित्य चौटाला और JJP ने डॉक्टर सीताराम को उतारा था।

    चुनाव

    देवीलाल परिवार की तीन पीढ़ियां चुनावी मैदान में

    खास बात यह भी है कि इन चुनावों में देवीलाल परिवार की तीन पीढ़ियां मैदान में थी।

    देवीलाल के बेटे रंजीत सिंह, उनके पोते अभय सिंह चौटाला और उनके पड़पोते दुष्यंत सिंह चौटाला तीनों चुनाव जीतकर विधानसभा में अपनी-अपनी पार्टियों की तरफ से मुद्दों पर बहस करेंगे।

    रंजीत सिंह ने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है। ऐसे में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो उनकी सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित हो गई है।

    जानकारी

    आज शाम को शपथ ले सकते हैं मनोहर लाल खट्टर

    निर्दलीय विधायकों के समर्थन के सहारे मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शुक्रवार शाम को खट्टर दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार
    ओम प्रकाश चौटाला

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    हरियाणा

    हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द, अंतिम दौर में तैयारियां झारखंड
    चुनाव आयोग आज करेगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का ऐलान झारखंड
    हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को होंगे चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे महाराष्ट्र
    हरियाणा: खादी पहनने और नशे से दूर रहने वाले उम्मीदवारों की तलाश में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी

    भारतीय जनता पार्टी

    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का बयान, सत्ता में बने रहने के लिए किया भाजपा से समझौता महाराष्ट्र
    सरकार को मिली स्विस बैंकों में धन जमा करने वाले भारतीय नागरिकों की पहली सूची भारत की खबरें
    मानहानि मुकदमे में कोर्ट के सामने पेश हुए राहुल गांधी, खुद को बताया निर्दोष, जानें मामला मुंबई
    बंगाल: पुजारी की हत्या, भाजपा का आरोप- चार दिन में आठ कार्यकर्ताओं की हुई हत्या पश्चिम बंगाल

    कांग्रेस समाचार

    खुले में शौच कर रहे बच्चों की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी बोला- भगवान ने दिया आदेश मध्य प्रदेश
    25,000 करोड़ रुपये के घोटाले में आया शरद पवार का नाम, बोले- खुद ED से मिलूंगा भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना के साथ मतभेद, अमित शाह ने की नौ घंटे की मैराथन बैठक भारतीय जनता पार्टी
    चिन्मयानंद केस: छात्रा के समर्थन में रैली निकालना चाहती थी कांग्रेस, 80 कार्यकर्ता गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी

    ओम प्रकाश चौटाला

    वो बड़े नेता जो भ्रष्टाचार करने के लिए या इसके आरोप में जा चुके हैं जेल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025