Page Loader
तेलंगाना विधानसभा चुनाव: करीमनगर से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बी संजय कुमार कड़े मुकाबले में हारे
करीमनगर से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बी संजय कुमार कड़े मुकाबले में हारे

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: करीमनगर से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बी संजय कुमार कड़े मुकाबले में हारे

लेखन गजेंद्र
Dec 03, 2023
06:39 pm

क्या है खबर?

तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में करीमनगर विधानसभा सीट पर भारत राष्ट्र समिति (BRS) के गंगुला कमलाकर और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के बीच कड़ा मुकाबला रहा। कमलाकर ने 92,179 वोट पाकर बेहद नजदीकी मुकाबले में संजय को हराया। संजय को 89,016 वोट मिले। इस तरह कमलाकर को 3,163 वोटों से जीत मिली। संजय कुमार पहले भी BRS से हार चुके हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीनिवास को 40,057 वोट मिले।

परिणाम

लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव हारे संजय

करीमनगर में भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव में उतारे गए सांसद बी संजय कुमार को इस बार फिर हार का मुंह देखना पड़ा। संजय इससे पहले 2014 के चुनाव में भी हारे थे और 2018 के चुनाव में भी उनको हार मिली थी। दोनों बार BRS के कद्दावर नेता गंगुला कमलाकर ने उन्हें हराया था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में संजय कुमार और कमलाकर आमने-सामने थे, जिसमें संजय ने हार का बदला लिया था।

चुनाव

BRS के हाथ से निकला तेलंगाना

तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और 10 साल से सत्ता पर काबिज BRS को हरा दिया है। राज्य की 119 सीटों में से लगभग 64 पर कांग्रेस जीत रही है। इसकी विपरीत BRS महज 39 सीटों पर जीत रही है। भाजपा के खाते में भी 8 सीटें आई हैं, वहीं AIMIM मात्र 7 सीटें जीती है। BRS ने हार स्वीकार कर कांग्रेस को जीत की बधाई दी है।