LOADING...
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: तिरुप्पत्तूर में मात्र एक वोट से हारे DMK के मंत्री
तिरुप्पत्तूर में एक वोट से हारे DMK के मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: तिरुप्पत्तूर में मात्र एक वोट से हारे DMK के मंत्री

लेखन गजेंद्र
May 05, 2026
09:35 am

क्या है खबर?

किसी भी चुनाव में एक वोट का क्या महत्व होता है, इसकी साफ नजीर तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में दिखी। यहां द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के कैबिनेट मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के उम्मीदवार सीनिवास सेतुपति से एक वोट से हार गए। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि वे जिस एक वोट से हारे हैं, उसका श्रेय उस मतदाता को जा रहा है, जो ओमान की राजधानी मस्कट से TVK को वोट डालने आया था।

चुनाव

2006 से विधायक थे पेरियाकरुप्पन

शिवगंगा जिले में आने वाली तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट पर DMK की ओर से राज्य के सहकारिता मंत्री पेरियाकरुप्पन उम्मीदवार थे। उनका TVK के सीनिवास सेतुपति से मुकाबला था। सोमवार को मतगणना में सेतुपति को 83,375 वोट मिले, जबकि पेरियाकरुप्पन को मात्र एक वोट कम 83,374 वोट मिले। पेरियाकरुप्पन 2006 से लगातार जीतते आ रहे थे। 2016-2021 के चुनाव में उनकी जीत का अंतर 38,000 से अधिक रहा है। वर्ष 2006 और 2011 में जीत का अंतर करीब 4,000 वोट थे।

मतदाता

मतदाता ने खुद साझा की तस्वीर

तिरुप्पत्तूर निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता मणिकंदन शिवानंथम ने एक्स पर सोमवार को लिखा, 'तिरुपत्तूर सीट TVK ने सिर्फ एक वोट से जीती। मुझे गर्व है कि मैं थलापति को वोट देने के लिए मस्कट से इतनी दूर भारत आया।' इससे पहले मणिकंदन ने 16 अप्रैल को एक्स पर लिखा, 'TVK को वोट देने के लिए मैंने अपनी फ़्लाइट टिकट बुक कर ली है। मैं जोश-उम्मीद से भरा हूं, बहुत सारी प्रार्थना कि 4 मई को सर्वे सच साबित हो।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

मतदाता ने साझा की अपनी पोस्ट

Advertisement