LOADING...
थलापति विजय 7 मई को ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ, कल राज्यपाल से मिलेंगे
थलापति विजय 7 मई को ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

थलापति विजय 7 मई को ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ, कल राज्यपाल से मिलेंगे

लेखन गजेंद्र
May 05, 2026
06:58 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय 7 मई को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में हो सकता है। यहां अक्सर विजय अपनी फिल्मों से संबंधी कार्यक्रम करते थे। हालांकि, अभी पार्टी ने शपथ ग्रहण को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।

शपथ

कल राज्यपाल से मिलेंगे विजय

विजय बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले पार्टी ने राज्यपाल को पत्र भेजकर सरकार गठन के लिए 2 सप्ताह का समय मांगा था। विजय ने मंगलवार को चेन्नई स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर अंबेडकर, पेरियार और कामराज समेत महान लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इस बीच, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दे दिया है। नए मुख्यमंत्री के शपथ तक वे कार्यभार संभालेंगे।

गठबंधन

कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना तेज

तमिलनाडु की 234 सीट में TVK ने 108 सीट जीती है। उनको बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। कांग्रेस, VCK, CPI और CPI(M) के पास कुल 11 विधायक हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, विजय को IUML, DMDK और PMK का भी समर्थन मिल सकता है। ऐसे में उनके पास सरकार बनाने लायक पर्याप्त बहुमत हो सकता है। पार्टी गठबंधन को लेकर पार्टियों से बातचीत कर रही है। कांग्रेस के साथ गठबंधन होने पर उसे 2 मंत्री पद मिल सकते हैं।

Advertisement