LOADING...
तमिलनाडु में थलापति विजय और TVK कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, ये है आरोप
तमिलनाडु में थलापति विजय और TVK कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

तमिलनाडु में थलापति विजय और TVK कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, ये है आरोप

लेखन गजेंद्र
Mar 31, 2026
02:16 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता अधिकारी वी कुमार की शिकायत के बाद चेन्नई के पेरम्बूर पुलिस ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मंगलवार को FIR दर्ज की है। बताया जा रहा है कि मामले में विजय के साथ-साथ लगभग 5,000 पार्टी कार्यकर्ताओं को भी नामजद किया गया है।

आरोप

क्या है आरोप?

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 30 मार्च को उनकी ड्यूटी के दौरान पेरावल्लूर जंक्शन की ओर एक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 लाउडस्पीकर का उपयोग था, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सभा में 5,000 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे जनता को असुविधा हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमावड़े के कारण सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध हो गया और एक एम्बुलेंस की आवाजाही भी बाधित हो गई थी।

चुनाव

इन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर पेरावल्लूर पुलिस ने सार्वजनिक उपद्रव, गैरकानूनी सभा और सार्वजनिक मार्गों में बाधा डालने से संबंधित आरोपों सहित 5 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक विजय की पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है। तमिलनाडु में 234 सीटों पर एक चरण में ही 23 अप्रैल को चुनाव है। परिणाम 4 मई को आएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।

Advertisement