LOADING...
सिनेमाघरों में धूम मचा रही 'धुरंधर 2' यूट्यूबर पर हुई लीक, निर्माताओं ने लिया एक्शन
'धुरंधर 2' यूट्यूबर पर हो गई थी लीक

सिनेमाघरों में धूम मचा रही 'धुरंधर 2' यूट्यूबर पर हुई लीक, निर्माताओं ने लिया एक्शन

Mar 31, 2026
11:05 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म के छोटे-बड़े कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। तहलका उस वक्त मच गया, जब पूरी की पूरी फिल्म यूट्यूब पर लीक हो गई। बताया जाता है कि फिल्म को अवैध रूप से यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस ने निर्माताओं से एक्शन लेने की अपील की। हालांकि, अब पायरेटेड लिंक को हटा दिया गया है।

शिकायत

फैंस ने पायरेटेड लिंक को लेकर की थी शिकायत

इंडिया टुडे के मुताबिक, 'धुरंधर 2' की लिंक यूट्यूब पर अपलोड होने पर फैंस ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर से अपील की कि इसे तुरंत हटाया जाए, वरना बॉक्स ऑफिस की कमाई पर असर पड़ेगा। एक यूजर ने टैग करते हुए लिखा, '@AdityaDharFilms @yamigautam 'धुरंधर 2' यूट्यूब पर अपलोड हो गई है। कृपया यूट्यूब पर शिकायत दर्ज करें... मैं सचमुच चाहता हूं कि यह फिल्म कम से कम 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करे।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

यूट्यूब से हटाया गया फिल्म का पायरेटेड लिंक

उधर मामला संज्ञान में आते ही निर्माताओं की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और 'धुरंधर 2' के पायरेटेड लिंक को यूट्यूब से हटवाया गया है। इससे पहले, फिल्म के एक दृश्य में कैमरा मैन दिखाई दिया था। इस कारण सोशल मीडिया पर काफी मीम्स वायरल हुए थे। हालांकि स्क्रीन पर दिखाई गई गलती को तुरंत ठीक किया गया और संशोधित वर्जन सिनेमाघरों को भेजा गया है। रणवीर अभिनीत 'धुरंधर 2' में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी हैं।

Advertisement