तमिलनाडु में DMK के कार्यकर्ताओं में निराशा, टेंट उखाड़ा और तोड़फोड़ हुई
क्या है खबर?
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए हैं, जिसमें सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को करारा झटका लगता दिख रहा है। वह तीसरे स्थान पर चल रही है। वर्ष 2024 में गठित अभिनेता थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) शुरूआती रूझान सबसे आगे निकल गई है। इससे DMK के कार्यकर्ताओं में निराशा फैल गई है। उन्होंने सोमवार को शुरूआती रूझान के बाद पार्टी कार्यालय में लगा टेंट उखाड़ दिया।
निराशा
जमीन पर पड़े दिखे स्टालिन के पोस्टर
चेन्नई स्थित DMK कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्टी के कुछ बैनर और खंभे उखाड़कर अपना गुस्सा जाहिर किया। स्टालिन के पोस्टर भी उखाड़ दिए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जश्न का इंतजाम भी किया था, लेकिन निराशा के कारण सभी ढोल वालों को वापस भेज दिया गया है। DMK अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) से भी नीचे है। DMK 41 पर है, जबकि AIADMK 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है।
चुनाव
एमके स्टालिन अपनी सीट में भी पिछड़े
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कोलाथुर सीट से DMK प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पिछड़ गए हैं। उन्हें AIADMK के पी सांथन कृष्णन से कड़ी चुनौती मिल रही है। वहीं, TVK के वीएस बाबू तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। स्टालिन इस सीट से लगातार चौथी जीत दर्ज करने की उम्मीद में है। स्टालिन अभी 4,000 वोट से पीछे हैं।
ट्विटर पोस्ट
चेन्नई में DMK के कार्यालय में टेंट उखाड़ा गया
Tents are being removed from Anna Arivalayam, the DMK headquarters in Chennai, as the early trends show DMK at a distant third position.
— Arun Vijay (@AVinthehousee) May 4, 2026
pic.twitter.com/L9EkB56t4n