तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर DMK विधायक राधाकृष्णन गिरफ्तार
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के विधायक अनीता आर राधाकृष्णनन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई, जब मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों से संबंधित मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। DMK ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया है।
घटना
क्या है मामला?
यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान 20 जून को तिरुचेंदूर के पास अथुर की है। यहां एक सार्वजनिक सभा में राधाकृष्णन ने भाषण दिया था, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की गई थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद विधायक राधाकृष्णन ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे खारिज किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
मजाक
विधायक ने क्या कहा था?
यह शिकायत उन टिप्पणियों से संबंधित है जिनमें राधाकृष्णन ने विजय की शक्ल-सूरत और फिल्म उद्योग से राजनीति में उनके प्रवेश का मजाक उड़ाया था। राधाकृष्णन ने कहा था, "भाई ऑस्टिन (विधायक) ने मुख्यमंत्री की ओर उंगली उठाकर पूछा, 'क्या आप अपना मुंह खोलकर बोलेंगे नहीं?' वे असहाय लग रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे सोच रहे हों, 'मैं यहां कैसे फंस गया? मैं घर पर एक अभिनेत्री के साथ कितना खुश था। अब मैं यहां फंस गया हूं।"
विरोध
DMK ने गिरफ्तारी पर निशाना साधा
DMK की उप महासचिव और लोकसभा सांसद कनिमोझी ने गिरफ्तारी की आलोचना की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'TVK सरकार की पुलिस द्वारा राधाकृष्णन की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। वह एक पूर्व मंत्री और थूथुकुडी दक्षिण जिले के DMK सचिव हैं। TVK सरकार ने विपक्ष के एक विधायक को तब अराजक तरीके से गिरफ्तार किया, जब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में निरीक्षण का काम कर रहे थे। DMK दमन की ऐसी हरकतों के आगे कभी नहीं झुकेगी।'
ट्विटर पोस्ट
विधायक की गिरफ्तारी के बाद हंगामा
TN: DMK MLA Anitha Radhakrishnan arrested in Thoothukudi for allegedly speaking against Chief Minister in demeaning manner on June 20. pic.twitter.com/LiR2QCMr6L
— News Arena India (@NewsArenaIndia) July 3, 2026