LOADING...
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: DMK ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए क्या-क्या वादे किए
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जारी किया DMK का घोषणापत्र

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: DMK ने जारी किया घोषणापत्र, जानिए क्या-क्या वादे किए

Mar 29, 2026
07:48 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने 164 उम्मीदवारों की घोषणा के एक दिन बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को अपना घोषणापत्र भी जारी कर दिया। चेन्नई स्थित DMK मुख्यालय में घोषणापत्र जारी करते हुए स्टालिन ने अपनी सरकार की प्रशंसा की और कहा कि इसने तटीय राज्य को विकास के क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर पहुंचाया है। इस दौरान राज्य की जनता से कई लुभावने वादे भी किए।

घोषणापत्र

मुख्यमंत्री स्टालिन ने क्या किए वादे?

मुख्यमंत्री स्टालिन घोषणापत्र में नाश्ता योजना को कक्षा 8 तक विस्तारित करने, कलाइग्नार महिला रीति योजना के तहत प्रति माह 2,000 रुपये देने और पुधुमई पेन और तमिल पुधलवन योजना के तहत प्रत्येक छात्र को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 1,500 रुपये करने का वादा किया। इसी तरह उन्होंने बिना मीटर वाले किसानों के लिए मुफ्त पंप लगाने, वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 2,000 रुपये करने और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 2,500 रुपये करने का भी वादा किया।

अन्य

स्टालिन ने ये घोषणाएं भी की

स्टालिन ने कलाइग्नार कनावु इल्लम योजना के तहत 10 लाख नए घर बनाने, कृषि क्षेत्र के लिए धान की खरीद दर बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने की खरीद दर 4,500 रुपये प्रति टन करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने मुफ्त बिजली की घोषणा करने के साथ स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए आय सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति वर्ष करने और कवरेज को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का भी बड़ा वादा किया है।

Advertisement

मछुआरे

मछुआरों के लिए क्या की गई है घोषणा

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, "मछुआरों को राहत सहायता में वृद्धि का लाभ मिलेगा, जिसमें मछली पकड़ने पर प्रतिबंध की अवधि के दौरान दी जाने वाली सहायता 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये और कम उत्पादन की अवधि के दौरान दी जाने वाली सहायता 6,000 रुपये से बढ़कर 9,000 रुपये करने का भी ऐलान किया।" बता दें कि तमिलनाडु में चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement