राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट को लेकर खुलासा, AAP ने किया कबूल
क्या है खबर?
आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई मारपीट को लेकर खुलासा हुआ है।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "कल अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालिवाल मुलाकात करने पहुंची थी, वह ड्राइंग रूम में थीं, तभी मुख्यमंत्री के निजी सहायक विभव कुमार ने उनके साथ बदतमीजी और अभद्रता की। मामले की जानकारी मालीवाल ने पुलिस को दी। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई को कहा है।"
विवाद
क्या है मामला?
सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में मुख्यमंत्री आवास से किसी महिला का फोन आया था, जिसमें उन्होंने मारपीट का आरोप लगाया था।
महिला ने पहली कॉल में अपना नाम नहीं बताया, जबकि दूसरी कॉल में खुद को स्वाति मालीवाल बताते हुए कहा कि उनको विभव कुमार ने पीटा है।
घटना की जानकारी पर पुलिस मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी, लेकिन पुष्टि नहीं कर सकी। मालीवाल भी सिविल लाइंस थाने से लौट आई थीं।
ट्विटर पोस्ट
संजय सिंह ने दी जानकारी
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "कल एक बेहद निंदनीय घटना घटी। कल सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालिवाल मुलाकात करने पहुंची थी, वह ड्राइंग रूम में इंतज़ार कर रही थी तभी विभव कुमार(अरविंद केजरीवाल के PA) वहां आते हैं और वे स्वाति मालिवाल के साथ बेहद बदतमीज़ी की… pic.twitter.com/5nsPUp22eR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2024