सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र किया, लिखा- वे नजरें बचाते हैं
क्या है खबर?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग, जर्नी ऑफ लव' बाजार में आ चुकी है। किताब में उन्होंने अपने जीवन के कई चरणों पर बात की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया है, जो एक दशक से ज्यादा समय तक भारत के चुनावी मैदान में उनके एक बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। अपनी 544 पेज की किताब में सोनिया ने बताया कि उनका मोदी से बहुत कम संपर्क रहा है।
मुलाकात
मोदी नजरें बचाते हैं- सोनिया
सोनिया ने अपनी किताब में लिखा, "आज तक, मेरा उनसे (मोदी से) असल में कोई संपर्क नहीं रहा है। हम अर्ध-आधिकारिक मौकों में मिलते हैं- जैसे, स्पीकर के चैंबर में। जब हम आमने-सामने आते हैं, तो हम एक-दूसरे को औपचारिक नमस्ते कहते हैं। पहले पार्टी के अलग-अलग हिस्सों के नेता एक-दूसरे के साथ अच्छे से पेश आते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। वह अक्सर नजरें फेर लेते हैं, आंख मिलाने से बचते हैं।"
किताब
दिखती हैं कुछ समानता- सोनिया
सोनिया ने किताब में लिखा कि वह मानती हैं कि उनकी सोच और दुनिया को देखने का नजरिया अलग है।
वह लिखती हैं, "वह (मोदी) भारत के अपने नजरिए के लिए लड़ रहे थे, और मैं अपने नजरिए के लिए, जिसमें एक ऐसा भारत जो दबदबे के खिलाफ हो, एक ऐसा भारत जो सबको साथ लेकर चलने, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के लिए खड़ा हो। यह निजी नहीं था।"
इसके अलावा उनको मोदी में कुछ समानता दिखती हैं।
दोष
मोदी की सत्तारूढ़ वर्ग से असहजता थी- सोनिया
सोनिया लिखती हैं, "हमारे समय के सत्तारूढ़ अभिजात-वर्ग से उनकी (मोदी) कुछ असहजता थी, जिसे मैं अच्छी तरह समझ गई थी। दिल्ली के ड्राइंग रूम में राजनीतिक चर्चा के दौरान मैं अक्सर खुद को असहज महसूस करती थी- मुझे लगता था कि जो राय जाहिर की जाती थी, वह भारत की असलियत से बहुत दूर थी।"
सोनिया ने माना कि मोदी ने निश्चित रूप से एक पिछड़ी दुनिया से RSS के अंदर सत्ता तक पहुंचने के लिए काम किया।"