Loading...
सोनिया गांधी ने आत्मकथा में 'ऑपरेशन ब्लू-स्टार' को याद किया, लिखा- इंदिरा भावुक हो गई थीं
सोनिया गांधी ने आत्मकथा में 'ऑपरेशन ब्लू-स्टार' को याद किया

सोनिया गांधी ने आत्मकथा में 'ऑपरेशन ब्लू-स्टार' को याद किया, लिखा- इंदिरा भावुक हो गई थीं

लेखन गजेंद्र
Nov 10, 2026
01:59 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में उस ऐतिहासिक घटना को याद किया है, जिसने देश और दुनिया में हड़कंप मचा दिया था। उन्होंने बताया कि कैसे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पंजाब में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' की तबाही देखकर रो पड़ी थीं और शांति से अपने परिवार को अपनी होने वाली मौत के लिए तैयार किया था। इसी ऑपरेशन के बाद इंदिरा के सिख 2 अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी।

किताब

सोनिया ने क्या कहा?

द गार्डियन को दिए एक इंटरव्यू में सोनिया ने बताया कि स्वर्ण मंदिर पर ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद हुई तबाही से इंदिर बहुत दुखी थीं।

सोनिया ने कहा, "जब मेरी सास को तबाही की तस्वीरें दिखाई गईं, तो उनके चेहरे पर आंसू आ गए थे।"

सोनिया ने बताया कि ऑपरेशन के बाद इंदिरा को लगातार धमकियां मिलने लगी थीं और अपनी हत्या का अंदेशा भांपकर वह परिवार को अपनी संभावित मौत के लिए तैयार करना शुरू कर रही थीं।

तैयारी

इंदिरा को गोलियां लगी, लेकिन सोनिया ने समझा दिवाली के पटाखे 

सोनिया ने 31 अक्टूबर, 1984 के उन पलों के बारे में बताया, जब इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि शुरू में गोलियों की आवाज को दिवाली के बचे पटाखे समझा था और फिर अपनी सास के खून से लथपथ शव को पकड़ने के लिए बाहर भागीं।

जब सोनिया अस्पताल से इंदिरा के कपड़े लेने वापस आ रही थीं, तो लोग उनकी कार की खिड़कियां पीट रहे थे, लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था।

ADVERTISEMENT