Loading...
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पर्दापण किया, अपनी किताब का पहला लुक साझा किया
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी किताब का पहला लुक साझा किया

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पर्दापण किया, अपनी किताब का पहला लुक साझा किया

लेखन गजेंद्र
Oct 22, 2026
11:31 am

क्या है खबर?

सोशल मीडिया से दूर रहने वालीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर पर्दापण किया है। उन्होंने गुरुवार को अपना पहला वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का लुक साझा किया है। उन्होंने सबका आभार जताते हुए लिखा कि वह अपने संस्मरण को सभी से साझा करने के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट को 3 लोगों को टैग किया है।

पर्दापण

सोनिया गांधी ने क्या लिखा?

सोनिया ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा, 'सभी को नमस्कार, मैं आप सबके साथ यह पल और 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव।' का पहला लुकसाझा करके सच में बहुत शुक्रगुजार हूं। यह प्यार, ड्यूटी, नुकसान और अपनेपन की जगह ढूंढने की कहानी है। मैं इसे आपके साथ साझा करने का इंतजार कर रही हूं।'

सोनिया वीडियो में किताब के प्रकाशक हॉपरकॉलिन्स से किताब की प्रति स्वीकार करते और प्रियंका के हाथ से मिठाई खाते दिख रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

सोनिया का पहला इंस्टाग्राम वीडियो

ADVERTISEMENT

किताब

कब आएगी सोनिया गांधी की किताब?

सोनिया की किताब 10 नवंबर, 2026 को आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इस किताब में सोनिया ने उनके इटली में बीते बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात, शादी और भारतीय राजनीति में उनके सफर को शामिल किया है।

किताब को पहले पेंगुइन इंडिया प्रकाशित कर रहा था, लेकिन उसने किताब में लिखी कई बातों पर आपत्ति जताकर उसे हटाने को कहा था, जिसे सोनिया ने मना कर दिया।

इसके बाद हॉपरकॉलिन्स इंडिया ने किताब प्रकाशित करने की घोषणा की।

ADVERTISEMENT