LOADING...
नोएडा मामले से चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी बोले- रावण दहन नहीं होने देंगे, मुकदमा करेंगे
नोएडा मामले से चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि रावण दहन नहीं होने दूंगा

नोएडा मामले से चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी बोले- रावण दहन नहीं होने देंगे, मुकदमा करेंगे

लेखन गजेंद्र
Mar 23, 2023
03:13 pm

क्या है खबर?

नोएडा की सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के आरोपों के कारण चर्चा में आए पूर्व भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने कहा कि दशहरे पर रावण के पुतले का दहन बंद होना चाहिए। उन्होंने सहारनपुर के देवबंद में हुए एक कार्यक्रम में कहा, "रावण का दहन नहीं होने देंगे। रावण बुद्धिमान और ज्ञानी थे। सभी रामलीला समितियों को पत्र लिखा जाएगा। देशभर में कहीं भी रावण का दहन किया गया तो त्यागी ब्राह्मण समाज मुकदमा दर्ज कराएगा।"

बयान

हम ब्राह्मणों की भावनाएं आहत होती हैं- त्यागी

दैनिक भास्कर के मुताबिक, त्यागी ने कहा, "भगवान श्रीराम ने भी रावण को विद्वान माना था। उनके पास अपने भाई लक्ष्मण को ज्ञान लेने भेजा था। ऐसे में जिनके अंदर श्रीराम के कोई गुण नहीं, वे लोग राम बनकर रावण का पुतला दहन करते हैं। इससे हम ब्राह्मणों की भावनाएं आहत होती हैं।" त्यागी ने कहा कि अगर पुतला जलाने का इतना शौक है तो दुर्योधन और दुशासन के पुतले जलाने चाहिए क्योंकि उनसे बड़ा दुराचारी कोई नहीं था।