
शिवसेना विधायक का विवादित बयान, बोले- राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख रुपये इनाम
क्या है खबर?
महाराष्ट्र में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने घोषणा की कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विदर्भ क्षेत्र के बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अमेरिका में जाके राहुल गांधी ने आरक्षण खत्म करने की जो बात की है, वह धोखा देने की बात है। जो उनकी जुबान काटकर लाकर देगा उसको मैं 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा।"
ट्विटर पोस्ट
सुनिए, क्या बोले संजय गायकवाड़
VIDEO | Shiv Sena (Shinde) MLA Sanjay Gaikwad announced a reward of Rs 11 lakh to anyone who will “chop off the tongue” of Congress leader Rahul Gandhi over his statements on reservation in the US. Here's what he said:
— Press Trust of India (@PTI_News) September 16, 2024
"Rahul Gandhi's statement in which he talked about ending… pic.twitter.com/Y77oBANQOv
विवाद
भाजपा ने बयान से खुद को अलग किया
संजय गायकवाड़ की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह विधायक की टिप्पणी का समर्थन नहीं करते है।
उन्होंने कहा हम यह नहीं भूल सकते कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी आरक्षण का विरोध करते हुए कहा था कि इससे प्रगति प्रभावित होगी।
गायकवाड़ के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि गायकवाड़ पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।
जानकारी
अक्सर विवादों में रहे हैं गायकवाड़
संजय गायकवाड़ अक्सर विवादों में रहते हैं। पिछले महीने उनकी कार एक पुलिसकर्मी द्वारा धोने का वीडियो वायरल हुआ था। फरवरी में उन्होंने कहा था कि 1987 में उन्होंने बाघ का शिकार किया और उसका दांत गले में पहना है। बाद में उसकी जांच हुई।