संजय राउत ने बगावत करने वाले सांसदों को चेतावनी दी, कहा- बेईमान सांसदों को छोड़ेंगे नहीं
क्या है खबर?
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में 6 सांसदों की बगावत की खबरों के बीच राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने बुधवार को दिल्ली में सांसद अनिल देसाई और अरविंद सावंत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बेईमानी करने वाले सांसदों को बख्शा नहीं जाएगा, जनता उनको सबक सिखाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के मुख्य सचेतक ने व्हीप जारी किया है और गुरुवार को संसदीय कमेटी की बैठक होनी है।
बयान
क्या बोले राउत?
राउत ने पत्रकारों से कहा, "अभी तक सब साथ हैं, लेकिन रविवार को मातोश्री में जो बैठक हुई, उसमें 4 लोग शामिल थे, बाकी 5 ऑनलाइन थे। उन्होंने पार्टी न छोड़ने की बात कही थी। एक सांसद ने 4 बार साईं बाबा की, एक ने माता भवानी, एक ने मां-बेटी और एक ने अपनी मां की शपथ ली थी। अब अगर कोई शपथ लेकर मां समान शिवसेना से बेईमानी करेगा तो हम उनको छोड़ेंगे नहीं, जो चाहे वो कर लें।"
दावा
कल रात को 15-15 करोड़ रुपये दिया गया- राउत
राउत ने आगे कहा, "ये जो सांसद हैं, वे मशाल चुनाव चिन्ह पर जीतकर आए हैं, मोदी या शिंदे के चेहरे पर नहीं जीते हैं। उद्धव बालासाहेब के चेहरे पर उनको वोट मिला है। अगर कोई बेईमानी करता है तो याद रखिए। 15-15 करोड़ कल रात को दिया। मुझे सूचना मिली है कि पैसा पहुंच गया है। पैसा मिलने के बाद नांदेड़-पुणे और 3 जगह से चार्टर प्लेन में बैठे हैं।"
आरोप
इस्तीफा देकर जाओ- राउत
राउत ने आगे कहा कि सभी सांसदों की जीत में उद्धव और सभी कार्यकर्ताओं का खून-पसीना बहा है और उनको चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने पैसा दिया है। राउत ने कहा, "उनको आगे आकर खंडन करना चाहिए। अगर वो बेईमानी करते हैं तो अब उनको नहीं छोड़ा जाएगा। महाराष्ट्र की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। तमाशा बना रखा है। जिसको जाना है, वो इस्तीफा दे दो। हमने व्हीप जारी किया है और ओम बिरला को पत्र लिखा है।"
ट्विटर पोस्ट
संजय राउत का बयान
Delhi: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "At present, I believe that everyone is together and the party remains united. As of now, I have no information about any official resignation letters or withdrawals. However, through your medium, we are receiving information about the… pic.twitter.com/Yt4XA6crgi
— IANS (@ians_india) June 17, 2026
ट्विटर पोस्ट
संजय राउत की चेतावनी
Delhi: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "These are all members of our party, MPs and representatives for whom our workers, under Uddhav ji’s leadership, have worked with great dedication and sacrifice. We have given them tickets, supported them financially for elections, and… pic.twitter.com/fjPZFvJ1Bw
— IANS (@ians_india) June 17, 2026