अतीक अहमद के परिवार से मिलने पहुंची विधायक पल्लवी पटेल
समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल हटवा गांव पहुंचकर अतीक अहमद के परिवार को सांत्वना देने पहुंची। वे परिवार से मिलने इसलिए पहुंचीं क्योंकि हाल ही में अतीक के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
पल्लवी ने अतीक की बहन परवीन कुरैशी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ समय बिताया। इस दौरान वह अतीक के दिवंगत भाई अशरफ के बच्चों से भी मिलीं।
पल्लवी बोलीं- यह एक निजी मुलाकात थी
पल्लवी ने साफ किया कि उनका यह दौरा सिर्फ निजी तौर पर समर्थन जताने के लिए था। उन्होंने बताया कि एक मुश्किल वक्त में अतीक ने उनके परिवार की मदद की थी।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने शोक में डूबे परिवार के लिए दुआ की और हिम्मत बंधाई। हालांकि, कुछ लोग उनकी इस मुलाकात के समय पर सवाल उठा रहे हैं।
लोग जानना चाहते हैं कि क्या इसका संबंध 2027 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से है। यह सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि अतीक अहमद परिवार से जुड़े हालिया विवादों के बाद पल्लवी पहली राजनेता हैं जो सार्वजनिक तौर पर उनसे मिलने पहुंची हैं।