Page Loader
RSS नेता ने भाजपा नेता अमित मालवीय पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए
RSS नेता ने अमित मालवीय पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

RSS नेता ने भाजपा नेता अमित मालवीय पर महिलाओं से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए

लेखन गजेंद्र
Jun 10, 2024
04:26 pm

क्या है खबर?

भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता शांतनु सिन्हा ने कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया, जब सिन्हा की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई। इसमें उन्होंने बांग्ला भाषा में मालवीय पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी बात कही है। मामले पर मालवीय ने सिन्हा को कानूनी नोटिस जारी किया है।

आरोप

सिन्हा ने क्या आरोप लगाए?

सिन्हा ने लिखा है कि मालवीय को कोलकाता के पांच सितारा होटल में बंगाल का भाजपा नेतृत्व लड़कियां भेजता है। उन्होंने लिखा कि बंगाल नेतृत्व में इस बात की होड़ मची है कि कौन कितनी लड़कियां भेजकर अध्यक्ष पद पर काबिज होगा। उन्होंने मालवीय पर न केवल होटल में बल्कि भाजपा कार्यालय में भी महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगाया। यह पोस्ट सिन्हा ने अभी हटाई नहीं है। सिन्हा बंगाल में भाजपा नेता राहुल सिन्हा के भाई हैं।

नोटिस

मालवीय ने भेजा नोटिस

सिन्हा के आरोपों पर मालवीय ने 8 जून को उनको कानूनी नोटिस भेजा है और जवाब देने के लिए 11 जून तक का समय दिया है। नोटिस में कहा गया है कि आरोपों की प्रकृति बेहद आपत्तिजनक है, जो मालवीय पर यौन दुराचार के झूठे आरोप लगाते हैं। नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक व्यक्ति होने के नाते इन आरोपों से मालवीय की गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा है। पोस्ट पर कांग्रेस ने मालवीय को घेरा है।