NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राजस्थान: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
    अगली खबर
    राजस्थान: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    राजस्थान: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 05, 2021
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान में भाजपा की छवि को दागदार करने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की एक महिला ने उदयपुर जिले की गोगुंदा सीट से भाजपा के विधायक प्रताप लाल गमेती (52) के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

    महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच राज्य CID-CB को सौंपी गई है।

    आइए जानें पूरी खबर।

    शिकायत

    महिला ने पुलिस महानिरीक्षक से की विधायक की शिकायत

    न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सत्यवीर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश निवासी एक महिला ने विधायक के खिलाफ शिकायत दी थी।

    उसने बताया कि उसकी चार साल पहले एक सामाजिक कार्यक्रम में विधायक गमेती से मुलाकात हुई थी। दोनों में मेलजाेल बढ़ने के बाद विधायक शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।

    वह तीन साल तक ऐसा करते रहें। विधायक ने उदयपुर और नीमच में भी उससे शारीरिक संबंध बनाए थे।

    धोखा

    बार-बार शादी का आश्वासन देने के बाद मुकर गए विधायक

    IGP सिंह ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक उसे बार-बार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते रहे।

    इसके बाद जब उसने शादी का दबाव बनाया तो विधायक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने गोगुंदा थाने में विधायक के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

    इसको लेकर महिला ने उनके पास पहुंचकर आपबीती सुनाई और विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

    कार्रवाई

    मेडिकल रिपोर्ट के बाद किए महिला के बयान दर्ज

    उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. राजीव पचार ने बताया कि IGP के निर्देश के बाद महिला के बयान दर्ज कर विधायक गमेती के खिलाफ सुखेर पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह महिला का भी मेडिकल मुआयना कराया गया है।

    उन्होंने बताया कि मामले की जांच राज्य CID-CB को सौंपी गई है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद विधायक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

    प्रतिक्रिया

    मुझे मामले की नहीं है कोई जानकारी- विधायक

    मामले में विधायक गमेती का कहना है कि उन्हें महिला द्वारा दर्ज कराए गए मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

    इधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला पहले से शादीशुदा है। विधायक और वह एक ही समुदाय से आते हैं। वह पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस ने बताया कि महिला के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    करियर

    वसुंधरा राजे खेमे के माने जाते हैं प्रताप लाल

    विधायक प्रताप लाल गोगुंदा सीट से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने दोनों ही बार कांग्रेस के कद्दावर नेता मांगीलाल गरासिया को चुनाव में शिकस्त दी है।

    इससे पहले विधायक अपने पैतृक गांव दादिया में दो बार सरपंच भी रह चुके हैं। विधायक गमेती पूर्व मुख्यमंत्री राजे के खेमे के माने जाते हैं। प्रताप लाल के परिवार में पत्नी प्रतापी बाई, चार बेटियां और एक बेटा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    राजस्थान
    रेप
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    भारतीय जनता पार्टी

    कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए अहम दिन, आज घोषित होंगे उपचुनावों के नतीजे कर्नाटक
    भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद, विधायकों पर दर्ज हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बिहार
    भाजपा सांसद बोले- संस्कृत बोलने से ठीक होता है नर्वस सिस्टम, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल मध्य प्रदेश
    राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान पर माफी की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा झारखंड

    राजस्थान

    अब केरल में भी CBI को जांच करने से पहले लेनी होगी राज्य सरकार की अनुमति केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    महाराष्ट्र सरकार ने दीवाली के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, दिल्ली में लगा पटाखों पर बैन मध्य प्रदेश
    किन-किन राज्यों ने लगाया पटाखों पर बैन और जलाने पर होगी क्या कार्रवाई? ओडिशा
    पंजाब ने पटाखों पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर पर दिल्ली

    रेप

    उत्तर प्रदेश: छह वर्षीय बच्ची से रेप, चार दिन में आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: 13 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, पिता का आरोप- आरोपियों ने निकाली आंखें मायावती
    उत्तर प्रदेश में फिर से हैवानियत, रेप के बाद नाबालिग को सिगरेटों से जलाया गोरखपुर
    उत्तराखंड: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाए रेप के आरोप, कहा- उनसे एक बच्चा भी है उत्तराखंड

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    महिलाओं के लिए उनके ही घर और जानने वाले साबित हो रहे हैं जानलेवा हत्या
    दिल्लीः शेल्टर होम में लड़कियों के साथ हैवानियत, गुप्तांगो में डाला जाता था मिर्ची पाउडर दिल्ली
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस
    सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वालीं कनकदुर्गा को परिवार वालों ने घर से निकाला केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025