राहुल गांधी का मोदी-शाह पर निशाना, कहा- टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा
क्या है खबर?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टाटा समूह में चल रहे विवाद के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसके लिए अपरोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार को एक्स पर लिखा कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है, और किसी भी कारोबारी नेता में एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कारोबियों से पूछा कि वह कब तक चुप रहेंगे।
बयान
मोदी और शाह को लेकर क्या बोले राहुल?
राहुल ने एक्स पर लिखा, 'टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है, और किसी भी कारोबारी नेता में एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं है। आप कब तक चुप रहेंगे? क्या तब तक, जब तक वे आप पर पूरी तरह कब्जe न कर लें? भारतीय कारोबार मोदी और शाह के खिलौने नहीं हैं। आपमें हिम्मत की कमी है। हममें नहीं है।'
उन्होंने कहा कि वह इन अपराधों के लिए न्याय दिलाकर रहेंगे।
मामला
टाटा में क्या है विवाद?
राहुल ने यह बात टाटा ट्रस्ट और टाटा संस के बीच एन चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन बनाने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच कही है।
ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने बोर्ड बैठक के उस प्रस्ताव को चुनौती दी है, जिसमें चंद्रशेखरन को फरवरी 2027 के बाद फिर से 5 साल के लिए टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त करने को कहा गया है।
यह विवाद अब स्टॉक मार्केट में टाटा संस की प्रस्तावित लिस्टिंग तक भी पहुंच गया है।