अब राहुल गांधी करेंगे छात्र आंदोलन की अगुआई, कोटा से लेकर दिल्ली तक होगी महारैली
क्या है खबर?
देशभर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठे युवाओं के गुस्से को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब खुद छात्र आंदोलन में कूदने जा रहे हैं। वे अलग-अलग राज्यों के शहर में महारैली करेंगे, जिसकी शुरूआत वे 17 जून बुधवार को राजस्थान के कोटा शहर से होगी। बता दें कि कोटा शहर चिकित्सा और इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने वाले छात्रों की तैयारी का प्रमुख केंद्र है और NEET पेपर लीक के बाद यहां आक्रोश चरम पर है।
आंदोलन
राहुल ने लिखा- मैं आपको बुला रहा हूं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने एक्स पर लिखा, 'हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती- सिर्फ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है। मैं जानता हूं, आप थक चुके हैं। गुस्से में हैं। पर याद रखिए- जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज ऊंची करनी पड़ती है।' राहुल ने लिखा, 'मैं आप सबको बुला रहा हूं- 17 जून, कोटा। ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूं।'
आंदोलन
इन शहरों में भी होगी महारैली
सबसे पहले 17 जून को श्रीराम रंगमंच दशहरा मैदान में महारैली होगी। इसके बाद 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में, 11 जुलाई को बिहार के पटना में और 14 जुलाई को दिल्ली में महारैली आयोजित की जाएगी। कोटा के बाद जून में अन्य रैली का कार्यक्रम अभी तय नहीं किया गया है। राहुल ने छात्रों से इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की है और QR कोड स्कैन करने को कहा है।
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी करेंगे छात्र आंदोलन
देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2026
हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।
मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को… pic.twitter.com/5DDromfxmR