Page Loader
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कल जाएंगे प्रयागराज, महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करेंगे महाकुंभ का दौरा

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कल जाएंगे प्रयागराज, महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी

लेखन गजेंद्र
Feb 19, 2025
10:52 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संगम स्नान के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ जा सकते हैं। राहुल गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगे, जहां वे लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद, वे प्रयागराज जा सकते हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं किया है, लेकिन पार्टी योजना बना रही है। उनके साथ प्रियंका गांधी के आने की भी संभावना है।

स्नान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आज जाएंगे महाकुंभ

राहुल गांधी के महाकुंभ दौरे से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को प्रयागराज जाएंगे औऱ संगम स्नान करेंगे। राय के साथ कई पार्टी पदाधिकारी भी उनके साथ वाराणसी से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि भाजपा लगातार कांग्रेस नेताओं पर महाकुंभ का अपमान करने और उसके खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगा रही है। अगर राहुल गांधी महाकुंभ जाते हैं, तो भाजपा के हमलों को जवाब दिया जा सकेगा।

महाकुंभ

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई लोग लगा चुके हैं डुबकी

महाकुंभ में संगम स्नान का अंतिम दौर चल रहा है। अब केवल एक शाही स्नान शेष है, जो महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई प्रमुख हस्तियां संगम में डुबकी लगा चुकी हैं। बता दें, मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद महाकुंभ में VIP प्रोटोकॉल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सभी प्रमुख लोग बहुत कम समय प्रयागराज में ठहरे थे।